{"_id":"60c56d01b91b7e20c4077b6d","slug":"new-zealand-team-close-to-series-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खबर: न्यूजीलैंड की टीम सीरीज जीत की दहलीज पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट खबर: न्यूजीलैंड की टीम सीरीज जीत की दहलीज पर
Sun, 13 Jun 2021 07:57 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 13 Jun 2021 07:57 AM IST
सार
पहली पारी में 85 रन से पिछड़ी इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 122 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
मैट हेनरी
- फोटो : espncricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैट हेनरी (3/36) और नील वेगरन (3/18) की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1999 के बाद पहली टेस्ट सीरीज जीत की ओर निहार रही है। पहली पारी में 85 रन से पिछड़ी इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 122 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
मेजबान टीम अभी 37 रन ही आगे है। ओली स्टोन 15 रन पर खेल रहे हैं और जेम्स एंडरसन ने अभी खाता नहीं खोला है। अभी तक मार्क वुड ने सर्वाधिक 29 रन बनाए हैं।
चौथे दिन सुबह न्यूजीलैंड जीत हासिल कर सकती है और इससे उसे भारत के खिलाफ 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए एक अतिरिक्त दिन भी मिल जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड ने रॉस टेलर (80) के अर्द्धशतक की मदद से पहली पारी में 388 रन बनाए थे।
विज्ञापन