{"_id":"68512dfdb32dd935510074ff","slug":"new-zealand-s-legendary-cricketer-sophie-devine-announces-retirement-know-when-she-will-play-her-last-match-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sophie Devine: न्यूजीलैंड की दिग्गज क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने किया संन्यास का एलान, जानें कब खेलेंगी आखिरी मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sophie Devine: न्यूजीलैंड की दिग्गज क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने किया संन्यास का एलान, जानें कब खेलेंगी आखिरी मैच
Tue, 17 Jun 2025 02:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:27 PM IST
सार
डिवाइन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे में 107 विकेट और टी20 में 119 विकेट लिए हैं। उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
सोफी डिवाइन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान और ऑलराउंडर सोफी डिवाइन इस साल के आखिर में भारत और श्रीलंका में होने वाले विश्व कप के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी को महिला क्रिकेट में सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। उन्होंने 152 वनडे में 31.66 की औसत और आठ शतकों की मदद से 3990 रन बनाए हैं। उन्होंने 146 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक शतक के साथ 3431 रन भी बनाए हैं।
डिवाइन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे में 107 विकेट और टी20 में 119 विकेट लिए हैं। उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा मंगलवार को जारी बयान में डिवाइन ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे लिए फैसला करने का यह सही समय है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस फैसले पर पहुंचने में मेरी मदद की। इसका मतलब है कि मैं अब भी न्यूजीलैंड की तरफ से खेल सकती हूं।'
डिवाइन का यह बयान न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा 17 केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की घोषणा से पहले आया है। अनुबंधित खिलाड़ियों की घोषणा बुधवार को की जाएगी। डिवाइन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए उपलब्ध रहेगी, लेकिन उन्हें केंद्रीय अनुबंध नहीं दिया जाएगा। महिला वनडे विश्व कप 30 सितंबर से दो नवंबर तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।