{"_id":"66d6ea0b33e977bb1f029a35","slug":"new-zealand-middle-order-batter-josh-clarkson-and-nathan-smith-have-been-handed-their-maiden-central-contracts-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZC: नाथन और क्लार्कसन पहली बार न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध में शामिल किए गए, इन दो खिलाड़ियों की जगह ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZC: नाथन और क्लार्कसन पहली बार न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध में शामिल किए गए, इन दो खिलाड़ियों की जगह ली
Tue, 03 Sep 2024 04:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:23 PM IST
सार
पिछले साल डुनेडिन में बांग्लादेश के खिलाफ पदार्पण करने वाले क्लार्कसन ने न्यूजीलैंड की तरफ से तीन वनडे और छह टी20 मैच खेले हैं, जबकि स्मिथ ने न्यूजीलैंड में घरेलू क्रिकेट में वेलिंगटन की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट
- फोटो : NZC
विस्तार
ऑलराउंडर नाथन स्मिथ और जोश क्लार्कसन को पहली बार न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है। इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने केंद्रीय अनुबंध पाने वाले क्रिकेटरों की 20 सदस्यीय सूची में डेवोन कॉनवे और फिन एलन की जगह ली है।
विज्ञापन
कॉनवे-एलन के बाद खड़ी पड़े थे दो स्थान
पिछले साल डुनेडिन में बांग्लादेश के खिलाफ पदार्पण करने वाले क्लार्कसन ने न्यूजीलैंड की तरफ से तीन वनडे और छह टी20 मैच खेले हैं, जबकि स्मिथ ने न्यूजीलैंड में घरेलू क्रिकेट में वेलिंगटन की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। कॉनवे और एलन ने पिछले महीने केंद्रीय अनुबंध ठुकरा गया था इसके बाद दो स्थान खाली पड़े थे।

कोच गैरी स्टीड ने नाथन और जोश को सराहा
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि हाल ही में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। उन्होंने कहा, नाथन हमारी रडार में कुछ समय से थे क्योंकि उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था। वह लाल गेंद के प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हमें लगता है कि उनमें एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने की क्षमता है। जोश पिछले 12 महीनों में सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा रहे हैं। वह अच्छे शॉट मार सकते हैं और उनके पास प्रतिभा है। जोश टीम में गहराई ला सकते हैं।

Contract News | Promising allrounders Nathan Smith (Wellington Firebirds) and Josh Clarkson (Central Stags) have been awarded BLACKCAPS contracts for the first time 🏏 #CricketNationhttps://t.co/8nLvZw4aKF
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) September 2, 2024
केंद्रीय अनुबंध पाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इस प्रकार हैं : टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रूर्के, अजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।