फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New zealand cricket will not block players in the IPL

अपने क्रिकेटरों को आईपीएल में खेलने से नहीं रोकेगा न्यूजीलैंड

Thu, 18 Feb 2021 07:38 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 18 Feb 2021 07:38 AM IST
विज्ञापन
New zealand cricket will not block players in the IPL
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने संकेत दिए हैं कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ दो जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की तिथियां आगामी आईपीएल के नॉकआउट चरण से टकराती हैं तो वह तब भी अपने खिलाड़ियों को को लीग के सभी मैचों में खेलने से नहीं रोकेगा।

विज्ञापन


आईपीएल में भाग लेने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे में सीमित ओवरों की सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। केन विलियम्सन, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन, मिशेल सेंटनर और टिम सीफर्ट को आईपीएल में खेलना है। इनके अलावा खिलाड़ियों की नीलामी में भी न्यूजीलैंड के कुछ क्रिकेटर लीग से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


आईपीएल के अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है और नॉकआउट मैच जून में शुरू में होंगे। न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे का पहला मैच दो जून को लॉर्ड्स में शुरू होगा। न्यूजीलैंड पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुका है। इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज उसका हिस्सा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एनजेडसी व्यावहारिक रवैया अपनाएगा क्योंकि ये मैच कार्यक्रम में बाद में जोड़े गए। हम खिलाड़ियों के साथ मिलकर फैसला करेंगे। हमें अब भी इस फैसले का इंतजार है कि आईपीएल कब शुरू होगा और उसके लिए क्या प्रोटोकॉल होंगे।’ -डेविड व्हाइट, मुख्य कार्यकारी, एनजेडसी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed