फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand beat West Indies by 204 runs take 2-0 lead in odi series

NZvWI: ट्रेंट बोल्ट की आंधी में उड़े कैरीबियाई बल्लेबाज, वेस्टइंडीज 121 पर हुई ढेर

Sat, 23 Dec 2017 11:55 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 23 Dec 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
 New Zealand beat West Indies by 204 runs take 2-0 lead in odi series
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : twitter
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच काइस्टचर्च में खेले गए दूसरे वन-डे में ट्रेंट बोल्ट की धारदार गेंदबाजी के बदौलत मेजबान टीम ने वेस्टडंडीज को 204 रन से करारी शिकस्त दी। बोल्ट ने 10 ओवर में 34 रन देकर 7 विकेट झटके। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरीबियाई टीम को 326 रन का टारगेट दिया, जिसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 28 ओवर में महज 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः ट्रेंट बोल्ट ने पकड़ा ऐसा कैच, जिसे देखकर हर कोई कह उठेगा 'ओ माय गोड'
विज्ञापन


मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कीवी टीम के सलामी बल्लेबाजी के बीच पहली विकेट के लिए 50 की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद लगातार अंतराल में कीवी टीम का विकेट गिरता रहा, लेकिन ओपन जॉज वर्कर ने 53 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। एक समय 33 ओवर में कीवी टीम के 186 रन पर पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन इसके बाद हेनरी निकल्स (83 रन) और टॉड एशले (49 रन) के बीच छठे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी हुई और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट शेल्डन कॉटरेल ने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कीवी टीम के दिए 326 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ट्रेंड बोल्ट की आंधी के सामने ताश के पत्तों की तरह धारशाही हो गए। वेस्टइंडीज को पहले झटका 10 और दूसरा झटका 15 रन पर लगा। बोल्ट की गेंद का कोई भी कैरीबियाई बल्लेबाज सामना कर पाने में असमर्थ दिखाई दिया। वेस्टइंडीज की ओर से एश्ले नर्स ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। इस तरह कैरीबियाई टीम 28 ओवर में 121 रन बनाकर सिमट गई और 204 रन से यह मैच हार गई। बोल्ड को धारदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed