फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand beat pakistan in 4th ODI at abudhabi.

हार तो हार, एक अनचाहा रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के नाम

Thu, 18 Dec 2014 01:41 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
new zealand beat pakistan in 4th ODI at abudhabi.
पाकिस्तान के पेशावर के एक स्कूल में हुए आतंकवादी हमलों में सौ से ज्यादा बच्चों के मारे जाने की घटना के बाद पाक और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे वनडे मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे थे लेकिन बाद में आयोजकों ने इस मैच को तय समय पर ही कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन


5 मैचों की सीरीज का चौथा मैच जो अबुधाबी में खेला गया वह बेहद रोमांचक रहा लेकिन इस मैच में पाकिस्तान को अंतिम ओवर तक खींचे मुकाबले में 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 299 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


जीत के लिए मिले 300 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाक ने खराब शुरुआत के बाद जोरदार चुनौती पेश की लेकिन अंतिम ओवर में टीम लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई। इस मैच के बाद सीरीज बेहद रोमांचक हो गई है। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीत लिए हैं और अब अंतिम मैच से सीरीज का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड इस दौरे के दौरान पाक को जबर्दस्त चुनौती दे रही है और उसने वनडे से पहले टेस्ट और ट्वंटी-20 में सीरीज जीतने का कोई मौका पाक को नहीं दिया। दोनों ही सीरीज बराबरी पर खत्म हुई हैं। इस हार के साथ ही पाकिस्तान के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड बरकरार है।

केन के शतक के आगे 'बुजुर्ग' यूनुस का शतक बेकार

new zealand beat pakistan in 4th ODI at abudhabi.
टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को बेहतरीन शुरुआत मिली और पहले विकेट के लिए मार्टिन गुप्टिल (58) और डग ब्राउलिन (42) ने 81 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को शाहिद अफरीदी ने ब्राउलिन को कैच आउट कराकर तोड़ा।

इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन ने जहां एक छोर संभाले रखा और 105 गेंदों में 123 रनों की शतकीय पारी खेली तो दूसरी ओर से उन्हें अन्य बल्‍लेबाजों से टिकाऊ सहयोग नहीं मिला। रॉस टेलर 26 और कोरी एंडरसन 23 रन ही बना सके। लेकिन विलियम्सन के शतक की बदौलत किवी टीम 50 ओवर में 299 रन तक पहुंचने में कामयाब रही।

पाक की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने 2 और सोहेल तनवीर, अफरीदी तथा अनवर अली को एक-एक सफलता मिली।

अनचाहा रिकॉर्ड पाकिस्‍तान के नाम बरकरार

new zealand beat pakistan in 4th ODI at abudhabi.
सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के लिए पाकिस्तान को 50 ओवर में 300 रन बनाने थे लेकिन उसे पहले ही ओवर में अहमद शहजाद के रूप में बड़ा झटका लग गया जब खाता खोले बगैर वह आउट हो गए।

तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए अनुभवी युनूस खान ने नसीर जमशेद (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी कराई। वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम में अपनी जगह पक्की करने की जद्दोजहद में जुटे युनूस ने तो एक छोर से रन बनाने का सिलसिला बनाए रखा तो दूसरी ओर से मोहम्मद हफीज (3), हैरिस सोहैल (13) और उमर अकमल (29) सस्‍ते में पवेलियन लौट गए।

इसके बाद युनूस को कार्यवाहक कप्तान शाहिद अफरीदी का साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए  66 रनों की साझेदारी कर टीम की उम्मीदों को पंख दे दिया लेकिन अफरीदी के 5 चौके और 2 छक्के की बदौलत 25 गेंदों में 49 रन पर आउट होने के बाद किवी टीम ने मैच पर फिर से अपनी पकड़ बना ली।

इस बीच युनूस ने अपना शतक ठोक दिया। हालांकि शतक ठोकने के बाद वह 103 रन पर आउट हो गए। 37 साल के युनूस पाक के लिए वनडे में शतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जहीर अब्बास का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 35 साल की उम्र में वनडे शतक लगाया था।

पाक को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे लेकिन बल्‍लेबाज निर्णायक ओवर में 8 रन ही बना सके और टीम को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के साथ ही पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड बना हुआ है। यह अनचाहा रिकॉर्ड है कि पाक आज तक वनडे में न्यूजीलैंड को 300 या उससे ज्यादा का लक्ष्य मिलने पर कभी भी हासिल नहीं कर सका है। न्यूजीलैंड ने 5 बार 300 या उससे ज्यादा का लक्ष्य दिया और सभी में जीत हासिल की।

इसके अलावा इस हार से यह भी तय हो गया है कि यूएई में किसी भी टीम के 300 के लक्ष्य को हासिल करना अभी भी सपना सरीखा है। यूएई में अब तक 264 वनडे मैच खेले जा चुके हैं लेकिन आज तक किसी भी टीम ने 300 या उससे ज्यादा के लक्ष्य को हासिल करने का इतिहास नहीं रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed