फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand batter Martin Guptill confirms retirement from international cricket end 14 years old career

NZC: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के करियर को समाप्त किया

Wed, 08 Jan 2025 05:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 08 Jan 2025 05:34 PM IST
सार

गुप्टिल ने अपने करियर में 23 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए और सीमित ओवरों के प्रारूप में अपना जलवा बिखेरा था। गुप्टिल न्यूजीलैंड के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 122 मैचों में 3531 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
New Zealand batter Martin Guptill confirms retirement from international cricket end 14 years old career
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : X

विस्तार

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 38 साल के गुप्टिल ने 2009 में डेब्यू किया था और अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करने का आधिकारिक एलान किया। उन्होंने अक्तूबर 2022 में न्यूजीलैंड के लिए अपना अंतिम मुकाबला खेला था। गुप्टिल ने तीनों प्रारूप मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए कुल 367 मैच खेले हैं। 
विज्ञापन

वनडे में न्यूजीलैंड के लिए बनाए सर्वाधिक रन 
गुप्टिल ने अपने करियर में 23 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए और सीमित ओवरों के प्रारूप में अपना जलवा बिखेरा था। गुप्टिल न्यूजीलैंड के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 122 मैचों में 3531 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 7346 रन बनाए हैं और इस प्रारूप में वह न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे रॉस टेलर और स्टेफन फ्लेमिंग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने डेब्यू वनडे मैच में जड़ा था शतक 
गुप्टिल न्यूजीलैंड के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले वनडे मैच में शतक लगाया है। उन्होंने यह उपलब्धि 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की थी। उस साल के अंत में वह आईसीसी की वर्ल्ड वनडे एकादश में जगह बनाने में सफल रहे थे। गुप्टिल ने अपने करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं जिसमें 2015 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली 237 रनों की रिकॉर्ड पारी भी शामिल है। यह विश्व कप में किसी बल्लेबाज का निजी सर्वोच्च स्कोर है और वह न्यूजीलैंड के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया है। गुप्टिल ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 189 रन और 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 180 रन की पारियां खेली थी। 
विज्ञापन

टी20 में गुप्टिल ने दो यादगार शतक लगाए हैं। उन्होंने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 69 गेंदों पर नाबाद 101 रन और 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंदों पर 105 रन बनाए थे। गुप्टिल ने टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया है और 47 मैचों में 2586 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उन्होंने तीन शतक लगाए हैं और टेस्ट में उनका निजी सर्वोच्च स्कोर 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 189 रन बनाना रहा है। इसके अलावा गुप्टिल ने 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 109 रन और 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 156 रन बनाए हैं। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में गुप्टिल ने कहा, तब मैं बच्चा था तो न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा मेरा सपना था। मैं अपने देश के लिए 367 मैच खेलने से भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। मैं उन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा जो मैंने शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलकर बनाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed