फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new Indian Test team captain and the England tour squad are likely to be announced on May 24 report revealed

IND vs ENG: भारत को इस दिन मिल सकता है नया टेस्ट कप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित होगी टीम; सामने आई जानकारी

Wed, 21 May 2025 03:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 May 2025 03:35 PM IST
सार

टेस्ट कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और ऋषभ पंत आगे चल रहे हैं। हालांकि, ऐसी भी खबरें आई थी कि बुमराह ने खुद को दावेदारी से अलग कर लिया है और अब गिल तथा पंत कप्तानी की दौड़ में हैं।

विज्ञापन
new Indian Test team captain and the England tour squad are likely to be announced on May 24 report revealed
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन होगा। भारत को अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है और इसके लिए अगले कुछ दिनों में टीम घोषित हो सकती है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान 24 मई को किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार को चयन समिति की बैठक होगी जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो सकती है। 
विज्ञापन

कप्तानी की दौड़ में कौन शामिल?
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय टीम का एलान शनिवार को दोपहर 12 बजे हो सकता है। टेस्ट कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और ऋषभ पंत आगे चल रहे हैं। हालांकि, ऐसी भी खबरें आई थी कि बुमराह ने खुद को दावेदारी से अलग कर लिया है और अब गिल तथा पंत कप्तानी की दौड़ में हैं। कार्यभार प्रबंधन के चलते बुमराह का पांचों टेस्ट में खेलना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत करेगा भारत
स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट में बताया गया था कि एक चयनकर्ता गिल को कप्तानी सौंपने के पक्ष में नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि गिल ने अभी तक टेस्ट टीम में जगह पक्की नहीं की है। यह सुझाव दिया गया कि उपकप्तान बनाना इस समय 25 वर्षीय खिलाड़ी के लिए बेहतर होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे से ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अगले चक्र की शुरुआत करेगी। इस सीरीज में रविचंद्रन अश्विन, रोहित और विराट कोहली नहीं होंगे क्योंकि इन तीनों ने टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: पिकलबॉल में हाथ आजमाते नजर आए कोहली और अनुष्का, कार्तिक-दीपिका भी दिखे; आरसीबी ने साझा किया पोस्ट
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए भारत ए टीम का एलान किया था। इसके लिए करुण नायर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली थी, जबकि दूसरे टेस्ट के लिए गिल और साई सुदर्शन को भी टीम में शामिल किया गया था। माना जा रहा है कि इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में कुछ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed