{"_id":"5d09dc6a8ebc3e299e2cfb57","slug":"never-imagined-i-could-play-such-a-knock-says-eoin-morgan-after-record-century","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्द से कराहते हुए ठोके 17 छक्के, ऐतिहासिक शतक पर खुद यकीन नहीं कर पा रहे मॉर्गन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दर्द से कराहते हुए ठोके 17 छक्के, ऐतिहासिक शतक पर खुद यकीन नहीं कर पा रहे मॉर्गन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:05 PM IST
सार
दर्द से कराहते हुए 17 छक्के लगाकर ठोका ऐतिहासिक शतक, बाद में खुद को नहीं हो रहा यकीन
विज्ञापन
1 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को हुए मैच में 71 गेंदों में ताबड़तोड़ 148 रन की पारी खेली। 57 गेंदों में सैकड़ा जड़ते हुए इस खिलाड़ी ने विश्व कप 2019 का सबसे तेज शतक भी लगा दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 17 छक्के भी निकले, जो वन-डे क्रिकेट की एक पारी में लगे सर्वाधिक छक्के भी हैं।
2 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : अमर उजाला
अपनी इस पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजे गए मॉर्गन ने कहा कि आज का दिन पूरी इंग्लैंड टीम के लिए शानदार था। विकेट बहुत अच्छा था। मैंने सोचा कि जिस तरह से हमने शुरुआत की थी, हमारे सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। बेयरस्टो और रूट शानदार थे, और फिर मैंने शुरुआत से ही बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और सफल रहा।'
3 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : पीटीआई
पिछले मैच में पीठ की चोट से परेशान रहने वाले इस आयरिश मूल के खिलाड़ी का अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में खेलना भी तय नहीं था। मॉर्गन ने कहा, 'सच में नहीं लगता था कि यह मेरा दिन होने जा रहा था। मेरी पीठ खराब है, ऐसा लग रहा है जैसे मैं बूढ़ा हो रहा हूं। ड्रेसिंग रूम में बहुत से लोग हैं और जो इस तरह की पारी खेल सकते हैं। मुझे नहीं लगता था कि मैं ईमानदारी से इस तरह की पारी का खेल सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही मॉर्गन ने अपने शतकीय प्रहार और गगनचुंबी छक्कों से अफगानी गेंदबाजों का मनोबल जमींदोज कर दिया हो, लेकिन उन्होंने इस टीम की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान की टीम में काफी प्रतिभा है। उनके स्पिन गेंदबाजों को खेलना सबसे अलग चुनौती है। मैंने अपने खेल को बदला, वह सभी शॉट खेले जो अपने-अपने करियर के शुरुआत में खेले थे।'
विज्ञापन
5 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान पर 150 रनों से विशाल जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के सामने विशाल 397 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में अफगानिस्तान टीम रन के दबाव में पूरे ओवर खेलने के बाद भी बड़ी हार से नहीं बच पाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।