फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nepal Player Rohit Caught stunning Catch Against Oman in ICC Cricket World Cup League-2, ICC Shared VIDEO

हिटमैन के बाद सुपरमैन रोहित: ओमान के खिलाफ नेपाल के खिलाड़ी ने बाउंड्री पर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लिया, आईसीसी ने शेयर किया वीडियो

Thu, 16 Sep 2021 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Sep 2021 05:09 PM IST
सार

मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान के सामने 197 रनों का टारगेट रखा था। ओमान ने टारगेट को पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जतिंदर ने सिर्फ 62 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
Nepal Player Rohit Caught stunning Catch Against Oman in ICC Cricket World Cup League-2, ICC Shared VIDEO
ओमान के खिलाफ नेपाल के खिलाड़ी ने बाउंड्री पर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-दो में नेपाल के रोहित पौडेल ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसकी दुनियाभर में तारीफ हो रही है। यह टूर्नामेंट ओमान, नेपाल और अमेरिका के बीच खेला जा रहा है। इसके दूसरे मैच में ओमान ने नेपाल को पांच विकेट से हरा दिया। हालांकि, मैच में ओमान की जीत से ज्यादा रोहित के कैच की तारीफ हो रही है। खुद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सका। 
विज्ञापन


वायरल हुआ रोहित का कैच
ओमान की पारी के 26वें ओवर में नेपाल के कुशल मल्ला गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाज जतिंदर सिंह ने लॉन्ग ऑन पर बड़ा शॉट खेला। जतिंदर के शॉट को देखकर लग रहा था कि गेंद सीमा रेखा के पार चली जाएगी, लेकिन लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे रोहित ने ऐसा कुछ कर दिखाया जिससे सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन

 
रोहित भागकर बाउंड्री लाइन के पास पहुंचे और हवा में उछलकर एक हाथ से गेंद को सीमा रेखा के अंदर फेंका और वह सीमा रेखा के बाहर चले गए। फिर सीमा रेखा के अंदर आकर उन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए कैच पकड़ा। इस तरह जतिंदर सिंह 107 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओमान ने नेपाल को हराया
हालांकि, जतिंदर का कैच भी नेपाल को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा। मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान के सामने 197 रनों का टारगेट रखा था। ओमान ने टारगेट को पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जतिंदर ने सिर्फ 62 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed