{"_id":"5e43a77a8ebc3ee5ff245a29","slug":"nepal-creates-history-bowled-out-usa-for-35-the-joint-lowest-total-in-odi-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेपाल ने रचा इतिहास, महज 35 रन पर USA को समेटा, अमेरिकियों के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नेपाल ने रचा इतिहास, महज 35 रन पर USA को समेटा, अमेरिकियों के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
संदीप लामिछाने
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी काठमांडू में बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम को महज 35 रन पर ऑल आउट करते हुए नेपाल क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। यह वन-डे क्रिकेट इतिहास का संयुक्त दूसरा सबसे छोटा टोटल है। इस वजह से 50-50 ओवर का यह मैच मात्र 17.2 ओवर में ही पूरा हो गया।
2 of 4
नेपाल क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 श्रेणी के तहत खेले गए इस मैच में मेजबान नेपाल ने टॉस जीतकर मेहमान अमेरिका को बल्ला थमाया। दूसरे ही ओवर में स्पिनर संदीप लामिछाने ने अपनी फिरकी में अमेरिकियों को फंसाना शुरू किया और 12 ओवर होने तक पूरी टीम महज 35 रन पर ऑल आउट हो गई।
3 of 4
संदीप लामिछाने
- फोटो : ट्विटर
IPL में खेलने वाले संदीप लामिछाने ने छह ओवर में 16 रन देकर सर्वाधिक छह विकेट लिए। अन्य स्पिनर सुशन भारी ने चार विकेट चटकाए। अमेरिकी टीम का सिर्फ एक बल्लेबाज जेवियर मार्शल ही दहाई (16) का आंकड़ा छू पाया, जबकि कप्तान समेत चार बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
संदीप लामिछाने
- फोटो : ट्विटर
36 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाली टीम 268 गेंदें शेष रहते हुए वन-डे क्रिकेट इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, सबसे ज्यादा बॉल शेष रहते हुए वन-डे जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड 13 जून 1979 को कनाडा के खिलाफ (277 बॉल) बनाया था। तब इंग्लैंड लक्ष्य 46 रन का स्कोर साध रहा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।