नेपाल ने पापुआ न्यू गिनी को 6 विकेट से हराकर रचा इतिहास, अब बड़ी टीमों की बारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्बाब्वे में खेली जा रही वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग मुकाबले में नेपाल ने गुरुवार को संदीप लैमिछाने और दीपेंद्र आइरी की घातक गेंदबाजी के बदौलत पापुआ न्यू गिनी को 6 विकेट से मात देने में कामयाब रहा। यह नेपाल के लिए कोई आम जीत साबित नहीं हुई बल्कि इसके साथ ही उसे अब आईसीसी इंटरनेशल वन-डे क्रिकेट खेलने का दर्जा भी हासिल हो गया।
इस मैच में पापुआ न्यू गिनी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.2 ओवरों में सिर्फ 114 रनों पर सिमट गई, जवाब में नेपाल ने 27 ओवर बाकी रहते जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही वह अब टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को मिलाकर शीर्ष 16 वन-डे टीमों के ग्रुप में आ गया है। नेपाल की इस जीत में संदीप लैमिछाने और दीपेंद्र आइरी ने अहम भूमिका निभाई और चार-चार विकेट अपने नाम किए।
बता दें कि 27 और 28 जनवरी को हुए आईपीएल नीलामी में नेपाल के 17 साल के युवा स्पिनर संदीप लेमिछाने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख रुपए में खरीद था। इसी के साथ लेमिछाने नेपाल की ओर से आईपीएल में खेलने वाले पहले खिलाड़ी होंगे।
नेपाल की इस जीत पर आईसीसी ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किए।
Congratulations to Nepal! 🇳🇵
— ICC (@ICC) March 15, 2018
They will be an ODI team following #CWCQ after it was confirmed they will face Netherlands in the 7th place play-off! pic.twitter.com/t4zidcO4j1
देखिए वीडियो-
Here's how Nepal's magical day started.
— ICC (@ICC) March 15, 2018
Take a look as Dipendra Singh Airee and @IamSandeep25 tore through the Papua New Guinea batting order! 👀 pic.twitter.com/Tezc0Qo1k4