{"_id":"62aefa028dad577579518bb1","slug":"neeraj-chopra-falls-in-third-attempt-in-kuortane-games-luckily-did-not-gets-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra Fall: कुआर्ताने गेम्स में थ्रो के दौरान फिसलकर गिरे नीरज चोपड़ा, वीडियो देख लोगों ने कहा शुक्र है...","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra Fall: कुआर्ताने गेम्स में थ्रो के दौरान फिसलकर गिरे नीरज चोपड़ा, वीडियो देख लोगों ने कहा शुक्र है...
Sun, 19 Jun 2022 04:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआर्ताने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआर्ताने
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 19 Jun 2022 04:05 PM IST
सार
कुआर्ताने गेम्स में अपने तीसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा फिसल गए थे और वो गंभीर रूप से चोटिल हो सकते थे। हालांकि, उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई है, लेकिन फिसलने के बाद नीरज आगे कोई थ्रो नहीं कर पाए।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुआर्ताने गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है, लेकिन इस प्रतियोगिता में वो चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। अपने पहले प्रयास में 86.69 दूर भाला फेंकने वाले नीरज तीसरे प्रयास में बुरी तरह फिसल गए। गनीमत रही की उन्हें बहुत ज्यादा चोट नहीं लगी। हालांकि, फिसलने के बाद नीरज बाकी के प्रयास नहीं कर पाए। इसके बावजूद कोई भी खिलाड़ी उनसे ज्यादा दूर भाला नहीं फेंक पाया और नीरज ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अब नीरज के फिसलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि नीरज अपना थ्रो करने के बाद पैर फिसलने से जमीन में गिर जाते हैं। यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कहा शुक्र है कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। फिनलैंड में प्रतियोगिता के दौरान फिसलन भरे हालात थे और इन हालातों में सभी को परेशानी हो रही थी। इसी वजह से नीरज का पैर फिसला और वो चोटिल हो गए।

After an intentional foul on his second, he slips on his third.. Testing conditions out there…#NeerajChopra pic.twitter.com/71qRFcEEyJ
विज्ञापन विज्ञापन— Naveen Peter (@peterspeaking) June 18, 2022
ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज दूसरी प्रतियोगिता में शामिल हुए थे और उन्होंने एक बार फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इससे पहले वो पावो नुरमी गेम्स में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 89.30 मीटर दूर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था और सबसे दूर भाला फेंकने का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। भारत के लिए सबसे दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड इससे पहले भी नीरज के ही नाम था, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर का थ्रो किया था। हालांकि, पावो नुरमी गेम्स में नीरज स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए थे। उन्हें रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा था। फिनलैंड के हेलांडेर ने 89.93 मीटर के साथ इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
साल का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंकने वाले पीटर्स को फिर पछाड़ा
इस साल 93.07 मीटर भाला फेंक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को नीरज ने चार दिनों के अंदर दूसरी बार पराजित किया। पीटर्स ने 84.75 मीटर के साथ कांस्य जीता। भारत के पैरा थ्रोअर संदीप चौधरी ने भी यहां भाग लिया, लेकिन 60.35 मीटर के साथ वह आठवें स्थान पर रहे। नूरमी गेम्स में नीरज को परास्त करने वाले फिनलैंड के ओलिवर होलेंडर ने ट्रैक की स्थितियों को देख अपना नाम वापस ले लिया। नीरज की दूसरी और तीसरी थ्रो फाउल रही। नीरज अब 30 जून को डायमंड लीग के स्टॉकहॉम लेग में हिस्सा लेंगे।