{"_id":"6545185fae1218357a049e46","slug":"ned-vs-afg-match-report-and-other-highlights-as-afghanistan-beat-netherlands-in-odi-wc-2023-2023-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NED vs AFG: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को हराया; सात मैच में चौथी जीत, अंक तालिका में न्यूजीलैंड की बराबरी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NED vs AFG: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को हराया; सात मैच में चौथी जीत, अंक तालिका में न्यूजीलैंड की बराबरी की
Fri, 03 Nov 2023 09:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 03 Nov 2023 09:27 PM IST
सार
नीदरलैंड पर जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। यह टीम सेमीफाइनल की रेस में भी है, लेकिन इसके लिए अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को हराना होगा।
विज्ञापन
नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 के 34वें मैच में अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को सात विकेट से हरा दिया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए। अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर 181 रन बनाए और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान अंक तालिका में पाकिस्तान से ऊपर पहुंच गया।
इस विश्व कप में यह अफगानिस्तान की चौथी जीत है और यह टीम अंक तालिका में पाकिस्तान से ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। नीदरलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। इस टीम के शुरुआती पांच बल्लेबाजों में चार रन आउट हुए। इसी वजह से टीम 46.3 ओवर में 179 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 31.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 181 रन बना लिए और मैच जीत लिया।

मोहम्मद नबी
- फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 58 रन साइब्रांड ने बनाए। ओडवड ने 42 और ओकरमन ने 29 रन बनाए। इन दोनों के अलावा वन डर मर्व (11 रन) और आर्यन दत्त (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। नीदरलैंड के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। कप्तान एडवर्ड्स तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। नीदरलैंड के चार बल्लेबाज रन आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट लिए। मुजीब को एक विकेट मिला।
अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 56 रन कप्तान हशमतुल्लाह ने बनाए। रहमत शाह ने 52 रन की पारी खेली। अजमतुल्लाह 31 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड के लिए लोगन वन बीक, वन डर मर्वे और साकिब जुलफिकर ने एक-एक विकेट लिया।

साइब्रांड ने खेली अर्धशतकीय पारी
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली पारी में क्या हुआ
पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने पहले ही ओवर में बरेसी का विकेट खो दिया। उन्हें एक रन के स्कोर पर मुजीब ने विकेटों के सामने फंसाया। ओडवड ने एकरमन के साथ 70 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला, लेकिन वह 42 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद नीदरलैंड के तीन और बल्लेबाज रन आउट हुए। एकरमन 29, साइब्रांड 58 और कप्तान एडवर्ड्स को पहली गेंद में ही खाता खोले बिना रन आउट हुए। 97 रन पर नीदरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। बस दे लिडे भी तीन रन बनाकर नबी का शिकार बन चुके थे।

अफगानिस्तान बनाम नीदरलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
पुछल्ले बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। साकिब जुलफिकर तीन रन और वन बीक दो रन बनाकर आउट हुए। वन डर मर्वे ने 11 और आर्यन दत्त ने 10 रन बनाए। वन मीकरेन चार रन बनाकर आउट हुए।
दूसरी पारी में क्या हुआ?
180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 27 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। गुरबाज वन बीक की लेग स्टंप के बाहर की गेंद को पुल करने के प्रयास में विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। उन्होंने 10 रन बनाए। इसके बाद इब्राहिम भी 20 रन के स्कोर पर कट शॉट खेलने के प्रयास में वन डर मर्वे की गेंद पर बोल्ड हो गए। रहमत शाह ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और 52 रन की पारी खेलने के बाद साकिब का शिकार बने। इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने अजमतुल्लाह के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। शहीदी 56 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अजमतुल्लाह ने नाबाद 31 रन बनाए।