फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ND vs IRE: Michael Vaughan got angry on Ire all out for 96 runs, raised questions on pitch t20 world cup 2024

IND vs IRE: आयरलैंड के 96 रन पर ऑलआउट होने पर भड़के माइकल वॉन, उठाए न्यूयॉर्क की पिच पर सवाल, कही यह बात

Thu, 06 Jun 2024 06:42 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Jun 2024 06:42 AM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
ND vs IRE: Michael Vaughan got angry on Ire all out for 96 runs, raised questions on pitch t20 world cup 2024
माइकल वॉन - फोटो : twitter

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने आयरलैंड को हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी के आगे विरोधी टीम 96 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मैच के बाद न्यूयॉर्क की पिच को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माकल वॉन ने नासाउ काउंटी स्टेडियम की पिच पर बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन


मैच का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉन ने उठाए पिच पर सवाल
मैच के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने न्यूयॉर्क की पिच को लेकर कमेंट किया। उन्होंने कहा यह हैरान कर देने वाली पिच है। वॉन ने ट्वीट में लिखा, "राज्य में गेम को सेल करना शानदार है। मुझे यह बहुत पसंद है...लेकिन खिलाड़ियों का न्यूयॉर्क में इस घटिया सतह पर खेलना अस्वीकार्य है...आप विश्व कप में जगह बनाने के लिए इतनी मेहनत करते हैं और फिर आपको इस पर खेलना पड़ता है। वॉन ने यह बात आयरलैंड की पारी के दौरान कही।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed