फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Navjot Singh Sidhu raised questions over Mohammed Siraj’s omission from India’s Champions Trophy squad

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सिराज को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के सिद्धू, बोले - मैं उसे चुनता

Sun, 19 Jan 2025 02:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 19 Jan 2025 02:35 PM IST
सार

सिराज ने 44 मैचों में 71 विकेट लिए हैं और वह पिछले तीन वर्षों में भारतीय पेस बैटरी के मुख्य गेंदबाजों में शामिल हैं। सिराज ने 2023 एशिया कप में भारत को मिली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu raised questions over Mohammed Siraj’s omission from India’s Champions Trophy squad
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI

विस्तार

भारत ने अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शामिल नहीं किया गया था। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। भारत ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को मौका दिया था। शमी वनडे विश्व कप में खेलने के बाद अब भारतीय वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

'ऑलराउंडरों को दिया महत्व'
सिराज की जगह चयनकर्ताओं ने अर्शदीप को मौका दिया है। सिद्धू ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए कहा, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को देखें तो लगता है कि चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर को ज्यादा महत्व दिया है। टीम में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में चार प्रतिभाशाली ऑलराउंडर मौजूद हैं। इस टीम के पास कठिन परिस्थितियों में डटे रहने की क्षमता है। लेकिन अगर मुझे टीम का चयन करना होता तो मैं चार तेज गेंदबाज और तीन स्पिनरों को चुनता। मैं टीम में सिराज को जरूर रखता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप और वनडे विश्व कप में किया था प्रभावित 
सिराज ने 44 मैचों में 71 विकेट लिए हैं और वह पिछले तीन वर्षों में भारतीय पेस बैटरी के मुख्य गेंदबाजों में शामिल हैं। सिराज ने 2023 एशिया कप में भारत को मिली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर छह विकेट लिए थे। इतना ही नहीं उन्होंने भारत में खेले गए वनडे विश्व कप 2023 में 14 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन

सिद्धू ने हालांकि सिराज को बाहर रखने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा, इसका कारण यह है कि टीम ने पिछले साल टी20 विश्व कप के लिए चार स्पिनरों को चुना था। लेकिन युजवेंद्र चहल को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। शारजाह और दुबई की परिस्थितियों में स्पिनर इतने ज्यादा प्रभावी नहीं होते हैं। थोड़ा इधर-उधर छोड़ दें तो यह एक संतुलित टीम नजर आती है। 

सिराज को बाहर रखने पर क्या बोले थे रोहित? 
सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी ही नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया। उनकी जगह हर्षित राणा को मौका मिला। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, हमें नहीं पता कि बुमराह खेल पाएंगे या नहीं, इसलिए हम ऐसा गेंदबाज चाहते थे जो नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी कर सके। यही कारण है कि हमने अर्शदीप को चुना क्योंकि अंत में उनमें टीम को संभालने की क्षमता है। सिराज अगर नई गेंद से गेंदबाजी नहीं करता तो उनका प्रभाव कम पड़ जाता है। उनका टीम में नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed