फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: इमरान के पीएम बनते ही सिद्धू ने पढ़ी शायरी, बोले- कुछ खान साहब जैसे भी होते हैं जो....

Sat, 18 Aug 2018 05:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu admire Imran Khan by his poetry

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले कप्तान इमरान खान अब देश के वजीर-ए-आजम बन चुके हैं। शनिवार को उन्होंने पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में शरीक होने के लिए खासतौर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में रंग जमा दिया।

Navjot Singh Sidhu admire Imran Khan by his poetry
अपने मस्तमौला अंदाज और शेर-ओ-शायरी के लिए मशहूर सिद्धू ने अपनी शायरी में कहा-

"है समय नदी की बाढ़, अक्सर सब बह जाया करते हैं
है समय बड़ा तूफान प्रबल, पर्वत भी झुक जाया करते हैं"

'अक्सर दुनिया के लोग, समय में चक्कर खाया करते हैं
पर कुछ खान साहब जैसे भी होते हैं जो इतिहास बना देते हैं'
 
Navjot Singh Sidhu admire Imran Khan by his poetry

सिद्धू ने अपने अंदाज में दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों को लेकर उम्मीद भी जताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जो छवि पूरी दुनिया में बन गई है, इमरान खान उसमें जरूर बदलाव लाएंगे। जिस तरह से उन्होंने क्रिकेट की शानदार पारी खेली है, मुझे उम्मीद है कि राजनीतिक पारी भी उनका शानदार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu admire Imran Khan by his poetry
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोगों ने सिद्धू के पाकिस्तान आने का स्वागत किया और उन्हें एक नेक दिल इंसान बताया। दूसरी तरह एक धड़ा ऐसा भी है जो पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल बाजवा से गले मिलने पर उन्हें देशद्रोही करार देने से भी नहीं कतरा रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed