फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   National T-20 Cup: Babar Azam scores his 6th T20 century, breaks Virat Kohli's Record, level with Rohit Sharma

नेशनल टी-20 कप: विश्व कप से पहले भारत को चेतावनी, बाबर आजम ने टी-20 में छठा शतक लगाया, विराट को पीछे छोड़ा

Thu, 30 Sep 2021 07:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Sep 2021 07:19 PM IST
सार

पाकिस्तान अपने टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ मैच से करेगा। यह मैच 24 अक्तूबर को दुबई में खेला जाएगा।

विज्ञापन
National T-20 Cup: Babar Azam scores his 6th T20 century, breaks Virat Kohli's Record, level with Rohit Sharma
नेशनल टी-20 कप में शतक लगाने के बाद पाकिस्तान के बाबर आजम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप से ठीक पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारतीय टीम को चेतावनी दी है। उन्होंने पाकिस्तान में चल रहे नेशनल टी-20 कप में गुरुवार को शानदार शतक लगाया। यह टी-20 प्रारूप में उनका छठा शतक रहा। इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। विराट के टी-20 प्रारूप में पांच शतक हैं।
विज्ञापन


 

बाबर आजम ने 105 रन की पारी खेली

बाबर ने नेशनल टी-20 कप में सेंट्रल पंजाब की टीम से खेलते हुए नॉर्दर्न के खिलाफ 63 गेंदों पर 105 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के लगाए। इस दौरान बाबर का स्ट्राइक रेट 166.66 का रहा। उनकी इस पारी की बदौलत पंजाब ने नॉर्दर्न के सामने 20 ओवर में 201 रन का लक्ष्य रखा। बाबर के अलावा अहमद शहजाद ने 37 रन और शोएब मलिक ने 31 रन की पारी खेली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 में बाबर के नाम रिकॉर्ड

बाबर टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारत के रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन के छह-छह शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 22 शतक लगाए हैं। 2019 के बाद से बाबर के अलावा किसी बल्लेबाज ने इस फॉर्मेट में चार से ज्यादा शतक नहीं लगाए हैं। वहीं, बाबर के सभी छह शतक 2019 के बाद ही आए हैं।

 
विज्ञापन

बाबर टी-20 विश्व कप में कप्तानी करेंगे

बाबर ने अब तक पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट, 83 वनडे और 61 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 2362 रन, वनडे में 3985 रन और टी-20 में 2204 रन है। टेस्ट में बाबर ने पांच, वनडे में 14 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक लगाया है। वह आगामी विश्व कप में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते दिखेंगे।

पाकिस्तान अपने टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ मैच से करेगा। यह मैच 24 अक्तूबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालिफायर टीमें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed