फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Natalie Germanos commentary from roof of Perth Stadium Hanging with rope

T20 WC: महिला कमेंटेटर का खतरनाक स्टंट, पर्थ में स्टेडियम की छत पर उल्टा लटककर की कमेंटरी, देखें तस्वीरें

Mon, 31 Oct 2022 09:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 09:38 AM IST
सार

नताली जर्मनस ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच के दौरान पर्थ स्टेडियम की छत पर लटककर कमेंट्री की। इस दौरान वह रस्सी के सहारे उल्टी लटकी भी नजर आईं। उनकी कमेंट्री का यह खास अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Natalie Germanos commentary from roof of Perth Stadium Hanging with rope
नताली जरमनस ने स्टेडियम की छत पर कमेंट्री की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 में लगातार दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अपने तीसरे मैच में नीदरलैंड को छह विकेट से हरा दिया। यह पहला मौका था, जब पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टी20 मैच जीता। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और ऑलराउंडर शादाब खान ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, यह मैच के दौरान महिला कमेंटेटर नताली जर्मनस भी चर्चा में बनी रहीं। 
विज्ञापन


नताली ने इस मैच के दौरान पर्थ स्टेडियम की छत पर पहुंचकर कमेंटरी की। इस दौरान उन्होंने रस्सी के सहारे उल्टा लटककर कमेंटरी की। उनके इस करतब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जब पाकिस्तान की टीम 92 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब नताली रस्सी के सहारे उल्टा लटककर कमेंटरी कर रही थीं। 
विज्ञापन

IND vs SA: 24 रन पर दक्षिण अफ्रीका ने गंवा दिए थे तीन विकेट, फिर भी कैसे हार गया भारत, 10 पॉइंट्स में जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Image

सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो गई है, लेकिन यह टीम आधिकारिक तौर पर अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। पाकिस्तान के पास तीन मैच के बाद दो अंक हैं। अपने बाकी दोनों मैच जीतकर पाकिस्तान कुल छह अंक हासिल कर सकता है। इस स्थिति में पाकिस्तान उम्मीद करेगा कि दक्षिण अफ्रीका अपना आखिरी मैच नीदरलैंड से हार जाए या भारतीय टीम अपने बाकी दोनों मैचों में से कोई एक बड़े अंतर से हारे। इस स्थिति में पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा। 

IND vs SA: टी20 विश्व कप में 13 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से हारा भारत, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल

Image

शादाब-रिजवान ने पाकिस्तान को दिलाई जीत
नीदरलैंड के खिलाफ मैच में मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए। वहीं, शादाब खान ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए। इन दोनों के शानदार प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की। अंक तालिका में अब पाकिस्तान की टीम दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं, नीदरलैंड की टीम छठे स्थान पर है। नीदरलैंड को अब तक कोई अंक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed