फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Muttiah Muralitharan undergoes with angioplasty in Chennai during IPL 2021

मुरलीधरन की एंजियोप्लास्टी: चेन्नई में डाला गया स्टेंट, IPL में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा

Mon, 19 Apr 2021 10:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 19 Apr 2021 10:01 AM IST
सार

  • मुथैया मुरलीधरन सनराइजर्स के गेंदबाजी कोच
  • धमनी को खोलने के लिए डॉक्टर्स ने स्टेंट डाला
  • मुथैया 1347 विकेटों के साथ सबसे सफल गेंदबाज

विज्ञापन
Muttiah Muralitharan undergoes with angioplasty in Chennai during IPL 2021
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo

विस्तार

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधन की चेन्नई में एंजियोप्लास्टी हुई। मुरलीधरन इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूद सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार इस चैंपियन स्पिनर की धमनी को खोलने के लिए स्टेंट डाला गया और वह अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सनराइजर्स से दोबारा जुड़ेंगे।

विज्ञापन


मुरलीधरन 1347 विकेटों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज हैं। मुरलीधरन ने अगस्त 1992 में पदार्पण किया था और उस समय भारत के महान गेंदबाज कपिल देव टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। मुरलीधरन उस समय टॉप 10 में भी कहीं नहीं थे। हमेशा अपनी मुस्कान के लिए जाने वाले मुरलीधरन 2004 में गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


मुरलीधरन के करियर का आधा समय अपनी गेंदबाजी वैधता को ही साबित करने में लग गया, इसके लिए उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ियों ने अंपायर और संबंधित संस्थानों की आलोचना भी की। मुरलीधरन ने श्रीलंका के लिए 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 350 वनडे मैचों में 534 विकेट भी चटकाए हैं। उन्होंने 2010 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उनका आखिरी वनडे मैच 2011 का विश्व कप फाइनल मैच था, जिसमें श्रीलंका को भारत के हाथों खिताबी हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed