फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 9 match preview: mumbai indians vs kolkata knight riders

MI बनाम KKR में सितारों के बीच होगी तगड़ी जंग

Thu, 28 Apr 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
ipl 9 match preview: mumbai indians vs kolkata knight riders
- फोटो : pti

शीर्ष पर काबिज कोलकाता नाइटराइडर्स का अगला मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से उसके होमग्राउंड में है। पिछले चार संस्करणों में से दो बार केकेआर और दो बार मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता है लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रोमांच की गारंटी वाले इस आईपीएल मैच में केकेआर का पलड़ा भारी है।

विज्ञापन


केकेआर ने पिछले पांच मैचों में लगातार चार मैच जीते हैं। उसे एकमात्र पराजय 13 अप्रैल को ईडन गार्डन पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के हाथों झेलनी पड़ी है। कप्तान रोहित शर्मा ने उस मैच में 54 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए थे। लिहाजा केकेआर इस मैच में अपनी हार का बदला लेना चाहेगी।
विज्ञापन


कप्तान गौतम गंभीर, मुंबई के रणजी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और यूसुफ पठान लय में दिखाई दे रहे हैं। गंभीर ने पांच मैचों में 237 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार ने राइजिंग पुण सुपरजाइंटस के खिलाफ 49 गेंदों में 60 रन बनाकर फॉर्म में हैं। यूसुफ ने भी 36 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा शीर्ष पर बने रहने के लिए केकेआर को अपनी लय कायम रखनी होगी।  ओपनर रोबिन उथप्पा ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में मोर्ने मोर्कल और उमेश यादव पर जिम्मेदारी होगी जबकि स्पिनर सुनील नारायण, पीयूष चावला और शाकिब अल हसन भ्ज्ञी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।

इस बार मुंबई के आईपीएल में नतीजे मिले-जुले

ipl 9 match preview: mumbai indians vs kolkata knight riders

दूसरी ओर मुंबई के नतीजे अभी तक मिले-जुले रहे हैं। उसने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 25 रन से हराया था। कप्तान रोहित शर्मा, अंबाती रायडू और पार्थिव पटेल के साथ कीरोन पोलार्ड और जोस बटलर की मौजूदगी से मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी मजबूत है।

पिछले मैच में कप्तान के योगदान के बगैर भी मुंबई इंडियंस ने पंजाब के खिलाफ 6 विकेट पर 189 रन बनाए थे। बतौर ओपनर पार्थिव पटेल की 81 रन की पारी खेली थी। इस मैच में जीत के बाद मुंबई की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई।

हालांकि यह उसकी तीन मैचों में दूसरी जीत थी। मिचेल मैकक्लेघन, जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज और स्पिनर हरभजन सिंह मुंबई की गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं। तीनों मिलकर अब तक 22 विकेट झटक चुके हैं। लिहाजा इनके स्टार खिलाड़ियों के बूते मुंबई भी केकेआर के खिलाफ लय हासिल करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed