फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Cricket Association president Amol Kale and Apex Council has decided to double Ranji Trophy prize money

Ranji Trophy: MCA ने उठाया बड़ा कदम, ट्रॉफी जीतने पर बढ़ाई इनामी राशि, जानें मुंबई टीम को कितने पैसे मिलेंगे

Thu, 14 Mar 2024 04:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Mar 2024 04:14 PM IST
सार

मुंबई ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीता।

विज्ञापन
Mumbai Cricket Association president Amol Kale and Apex Council has decided to double Ranji Trophy prize money
मुंबई टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल में विदर्भ को हराकर ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने 42वीं बार रणजी जीतने वाली मुंबई टीम के लिए पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एमसीए के सचिव अजिंक्या नाइक ने कहा- एमसीए अध्यक्ष अमोल काले और शीर्ष परिषद ने रणजी ट्रॉफी की इनामी राशि दोगुनी करने का फैसला किया है। मुंबई रणजी ट्रॉफी विजेता टीम को एमसीए पांच करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि देगा। एमसीए के लिए यह साल शानदार रहा क्योंकि संघ ने सात खिताब जीते हैं और हमने बीसीसीआई टूर्नामेंटों में सभी आयु वर्ग में नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई है।
विज्ञापन


मुंबई ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में विदर्भ की पहली पारी 105 रन पर सिमट गई। अपनी दूसरी पारी में मुंबई ने 418 रन बनाए और उनकी कुल बढ़त 537 रन की हुई और विदर्भ के सामने 538 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में 368 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ मुंबई ने 169 से मुकाबला जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed