{"_id":"5c923e08bdec22143439c70d","slug":"ms-dhoni-will-most-probably-bat-at-number-for-says-chennai-super-kings-coach-stephen-fleming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में तूफान लाने को तैयार धोनी, क्या चौथी बार बना पाएंगे चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में तूफान लाने को तैयार धोनी, क्या चौथी बार बना पाएंगे चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 21 Mar 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम प्रबंधन का इरादा विश्व कप के लिए भले ही महेंद्र सिंह धोनी को संभावित पांचवें नंबर पर उतारने का हो लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि वह आईपीएल में चौथे क्रम पर उतरेंगे।
2 of 5
एमएस धोनी
धोनी दसवें साल चेन्नई की अगुवाई कर रहे हैं जो पिछले साल चैम्पियन भी रही थी। फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स की प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'धोनी ने पिछले साल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की, लेकिन हम लचीलापन रखेंगे।'
3 of 5
स्टीफन फ्लेमिंग
उन्होंने कहा, 'धोनी पिछले दस महीने से बेहतरीन फॉर्म में है। हमारे पास केदार जाधव के रूप में भी उम्दा बल्लेबाज है। हम अपने बल्लेबाजी क्रम से खुश हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केदार जाधव
केदार ने पिछले सत्र का पहला मैच खींचा, लेकिन फिर मांसपेशी की चोट के कारण छह महीने नहीं खेल सके थे। चेन्नई टीम के अधिकांश खिलाड़ियों की उम्र तीस वर्ष से अधिक है लेकिन फ्लेमिंग ने कहा कि मानसिकता से सारा फर्क पैदा होता है।
विज्ञापन
5 of 5
स्टीफन फ्लेमिंग
फ्लेमिंग ने पिछले साल वापसी के साथ खिताबी जीत का श्रेय मानसिकता, टीम के माहौल और टीम संतुलन को दिया। उन्होंने कहा, 'अगर आप दूसरी टीमों को देखें तो आप अपने अच्छे और बुरे पहलू का आंकलन कर पाते हैं। हर टीम के पास शानदार खिलाड़ी हैं लिहाजा फर्क मानसिकता, टीम के माहौल और बड़े पलों में मैच जीतने का ही है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।