फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni wanted to Retire after his First Test hundred, VVS Laxman said This what makes him Dhoni

MS Dhoni Retirement: पहले टेस्ट शतक के बाद ही संन्यास लेना चाहते थे धोनी, वीवीएस लक्ष्मण ने सुनाई पूरी कहानी

Fri, 16 Jun 2023 05:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 05:01 PM IST
सार

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कि साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना पहला शतक लगाने के बाद धोनी संन्यास लेना चाहते थे।
 

विज्ञापन
MS Dhoni wanted to Retire after his First Test hundred, VVS Laxman said This what makes him Dhoni
पहले टेस्ट शतक के बाद महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन उनकी छाप मैदान पर हमेशा रहेगी। धोनी ने अपनी करियर में कुछ ऐसी बुलंदियों को छुआ जो शायद कोई सोच भी नहीं सकता था। साल 2007 में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया। चार साल बाद 2011 में वनडे विश्व कप में भारत का झंडा लहराया और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। धोनी ऐसे पहले कप्तान थे जिन्होंने क्रिकेट में तीन अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। एक महान कप्तान होने के साथ-साथ धोनी ने भारत के लिए फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाया था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही धोनी ने दिखा दिया था कि उनके पास लंबे छक्के लगाने और लंबी पारी खेलने, दोनों की काबीलियत है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने टेस्ट में अपना पहला शतक लगाया था। पाकिस्तान ने पहली पारी में 588 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। उस मैच मे इंजमाम-उल-हक और शाहिद अफ्रीदी ने शतकीय पारी खेली थी। धोनी ने इरफान पठान के साथ छठे विकेट के लिए शानदार साझेदारी बनाते हुए अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था। दुर्भाग्य से धोनी दानिश कनेरिया की गेंद पर 148 रन पर आउट हो गए थे। वीवीएस लक्ष्मण ने बताया की किस तरह धोनी ने ड्रेसिंग रुम में वापस आते ही मजाक में अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की बात कही थी।
विज्ञापन


लक्ष्मण ने बताया "मुझे आज भी याद है जब धोनी शतक लगाकर वापस ड्रेसिंग रुम में आए थे और उन्होंने जोर से चिल्लाया था कि अब मैं अपने संन्यास की घोषणा कर दूंगा, मैं शतक मारा टेस्ट क्रिकेट में, बस यार। मुझे अब टेस्ट क्रिकेट से और कुछ नहीं चाहिए।" हम सभी यह सुनकर बहुत हैरान हो गए थे पर यही उन्हें धोनी बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी की शतकीय पारी के बावजूद भारत वह मैच जीत नहीं पाया था, लेकिन उनकी उस पारी की बदौलत भारत मैच को ड्रा कराने में सफल रहा था। हालांकि, धोनी इसके बाद भी भारत के लिए कई मैच खेले और टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed