फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni trolls Rajvardhan Hangargekar in stage says nobody will talk about his no balls

MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया राजवर्धन हंगरगेकर का मजाक, बोले- कोई नो बॉल पर बात नहीं करेगा

Wed, 12 Apr 2023 05:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 05:13 PM IST
सार

धोनी ने पहले ही अपने गेंदबाजों को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर नो और वाइड बॉल की संख्या में कमी नहीं आई तो उन्हें नए कप्तान के साथ खेलना होगा। 
 

विज्ञापन
MS Dhoni trolls Rajvardhan Hangargekar in stage says nobody will talk about his no balls
राजवर्धन हंगरगेकर, महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा लोकप्रिय टीमों में से एक है। इसका श्रेय टीम के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जाता है। जो 2008 से लगातार टीम के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों की कई नई पीढ़ियां आईं, धोनी के नेतृत्व में खेलीं और चली गईं। टी20 लीग के पहले संस्करण की शुरुआत के 16 साल बाद भी धोनी इस लीग का हिस्सा बने हुए हैं। 41 साल की उम्र में भी धोनी जानते हैं कि मैदान पर युवाओं से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कराया जाए और उन्हें सहज कैसे बनाया जाए।
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स के एक कार्यक्रम में बातचीत के एक सत्र में धोनी के साथ युवा खिलाड़ी राजवर्धन हंगरगेकर शामिल हुए। यहां धोनी ने युवा खिलाड़ी को ट्रोल कर दिया। 
विज्ञापन


बातचीत के दौरान राजवर्धन हंगरगेकर ने कहा "सभी को शुभ संध्या। यहां आकर बहुत खुशी हुई। जैसा कि माही भैया ने कहा, कि जितना ज्यादा हम इस टूर्नामेंट को जितना मजेदार बना सकते हैं, अच्छे हंसी-मजाक में रख सकते हैं, उतनी कोशिश करेंगे, और देखते हैं। हम इस कार्यक्रम में मस्ती और कुछ हंसी-मजाक कर सकते हैं, हम ऐसा करने की कोशिश करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)



इस बीच धोनी ने राजवर्धन की बात को बीच में ही काटते हुए कहा "मूल रूप से बोल रहा है कोई इसकी नो-बॉल के बारे में बात नहीं करेगा।" धोनी की यह बात सुनकर दर्शक हंसने लगे।

हाल ही में, धोनी ने मैदान पर अपने गेंदबाजों में अनुशासन की कमी पर नाराजगी जताई थी। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एक मैच में धोनी ने कहा कि अगर उनके गेंदबाज नो-बॉल और वाइड-बॉल पर नियंत्रण नहीं लगा पाए, तो उन्हें एक नए कप्तान के साथ खेलना होगा।

धोनी ने कहा था, "उन्हें नो-बॉल या अतिरिक्त वाइड फेंकनी कम करनी होगी। या उन्हें एक नए कप्तान के साथ खेलना होगा। यह मेरी दूसरी चेतावनी होगी और फिर मैं बाहर हो जाऊंगा।"

20 साल के राजवर्धन हंगरगेकर ने चेन्नई के लिए इस सीजन में छह ओवर में छह वाइड और एक नो-बॉल फेंकी है। वह पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, टूर्नामेंट में आगे उन्हें मौका मिलना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed