{"_id":"638310cff8e01857ef38dffd","slug":"ms-dhoni-sakshi-parties-with-badshah-hardik-pandya-and-krunal-in-dubai-dance-video-poorna-patel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni Dance Video: पांड्या बंधुओं के साथ धोनी का मजेदार डांस, हार्दिक ने शेयर किया पूरा वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni Dance Video: पांड्या बंधुओं के साथ धोनी का मजेदार डांस, हार्दिक ने शेयर किया पूरा वीडियो
Mon, 28 Nov 2022 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 28 Nov 2022 02:18 PM IST
सार
अब धोनी आईपीएल 2023 में भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी की कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।
विज्ञापन
धोनी और साक्षी दुूबई में एक पार्टी में पहुंचे थे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैन्स के मन में अलग छवि है। फैन्स उन्हें गंभीर इंसान मानते हैं जो कभी किसी पार्टी में नहीं जाते। ना ही उन्हें कभी किसी खिलाड़ी की पार्टी में देखा जाता है। आईपीएल जब शुरू हुआ था तो लेट-नाइट पार्टीज आम बात हुआ करती थीं, लेकिन धोनी कभी उन पार्टियों में नहीं दिखे। हालांकि, अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दुबई में धोनी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ पार्टी इंजॉय करते दिखे हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और एनसीपी नेता प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धोनी हार्दिक और क्रुणाल के साथ रैपर बादशाह के गाने 'काला चश्मा' पर डांस करते दिखे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धोनी सिर्फ डांस ही नहीं कर रहे थे, बल्कि उस पार्टी में डीजे भी बने। साक्षी ने ही इसका भी वीडियो शेयर किया है। धोनी साथ ही डिनर के दौरान कुछ लोगों के साथ बात करते भी दिखे। पूर्णा पटेल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साक्षी और धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है।
पूर्णा पटेल
पूर्णा पटेल
2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं। 2021 में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल चैंपियन भी बनी थी। हालांकि, 2022 में टीम का प्रदर्शन खराब रहा। अब वह आईपीएल 2023 में भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी की कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा वह भारत के सबसे सफल कप्तान भी हैं।
Ms Dhoni with Hardik Pandya are enjoying birthday party in Dubai ft. Badshah 🎉🎈❤️#MSDhoni #HardikPandya #Badshah pic.twitter.com/ak8oB8j5Xr
— MS Dhoni 7781 #TataIPL #ChennaiSuperKings (@msdhoni_7781) November 27, 2022
Ms Dhoni, Hardik Pandya and Badshah partying in Dubai 🎉🔥pic.twitter.com/Ww2pLoa9cF
— Cricket🏏 Lover (@CricCrazyV) November 27, 2022
उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपिंयस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके अलावा धोनी के कप्तान रहते ही भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहली बार नंबर वन टीम बनी थी। उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 खेले। टेस्ट में उनके नाम 4876 रन, वनडे में 10,773 रन और टी20 में 1617 रन हैं। टेस्ट में धोनी छह शतक और 33 अर्धशतक, वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक और टी20 में दो अर्धशतक लगा चुके। वनडे में उनके नाम एक विकेट भी है।
View this post on Instagram