फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni did not know about his 200th IPL match, given interesting answer when asked

धोनी को अपने 200वें आईपीएल मैच के बारे में नहीं थी जानकारी, पूछे जाने पर दिया ये दिलचस्प जवाब

Tue, 20 Oct 2020 04:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 20 Oct 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni did not know about his 200th IPL match, given interesting answer when asked
एमएस धोनी - फोटो : social media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच में आईपीएल का 200वां मुकाबला खेला। वो इतने मुकाबले खेलने वाले अब पहले खिलाड़ी बन गए गए हैं। हालांकि धोनी को अपनी इस उपलब्धि के बारे में मालूम नहीं था। इस बारे में पूछे जाने पर विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं था।

विज्ञापन


दरअसल मैच से पहले टॉस के समय चेन्नई के कप्तान से जब कामेंटेटर डैनी मौरिसन ने 200वें आईपीएल मैच के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘आप ने अभी इसके बारे में कहा तो मुझे पता चला।’ आईपीएल खिताब को तीन बार जीतने वाले इस कप्तान ने कहा, ‘यह अच्छा लगता है लेकिन यह सिर्फ एक संख्या है। मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि बिना किसी चोट के इतने लंबे समय तक खेल पाया।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईपीएल के 2008 में शुरू होने के बाद से ही धोनी सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी को जब दो साल के लिए निलंबित किया गया था तब उन्होंने राइजिंग सुपर जाएंट्स का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने इस महीने की शुरुआत में ही सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने के मामले में टीम के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना (194 मैच) का रिकार्ड तोड़ा था। बता दें कि धोनी ने आईपीएल के 200 मैचों में अब तक 23 अर्धशतक की मदद से 4,596 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन रहा है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137।35 का रहा है। वह टूर्नामेंट में छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल (333 छक्के) और एबी डिविलियर्स (231) के बाद 215 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed