फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: आखिर धोनी ने क्यों कहा- संन्यास से पहले नहीं खोलूंगा सफलता का राज

Wed, 24 Apr 2019 02:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Apr 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni denies to reveal the success of Chennai Super kings in IPL
एमएस धोनी

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यदि वे टीम की सफलता का राज खोल देंगे तो IPL की नीलामी में उन्हें कौन खरीदेगा। हैदराबाद पर छह विकेट से मिली जीत के बाद धोनी ने कहा, ‘चेन्नई की सफलता का मंत्र मैं बता दूंगा तो वे मुझे नीलामी में नहीं खरीदेंगे। यह राज की बात है।’ 

MS Dhoni denies to reveal the success of Chennai Super kings in IPL

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीता और 2016, 2017 को छोड़कर हर सत्र में प्लेऑफ में पहुंची। इन दो साल में टीम प्रतिबंधित थी। 

MS Dhoni denies to reveal the success of Chennai Super kings in IPL
चेन्नई सुपर किंग्स

धोनी ने कहा, ‘दर्शकों और फ्रेंचाइजी का समर्थन अहम है। सहयोगी स्टाफ को काफी श्रेय जाता है जो टीम और खिलाड़ियों के लिए अच्छा माहौल बनाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा मैं संन्यास लेने तक कुछ और नहीं बता सकता।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni denies to reveal the success of Chennai Super kings in IPL
दर्द से कराहते एमएस धोनी

लंबे समय से कमर की तकलीफ से जूझ रहे धोनी ने कहा है कि विश्व कप को ध्यान में रखकर उन्हें एहतियात बरतना होगा। चेन्नई के कप्तान ने कहा कि कमर में जकड़न है लेकिन अब बेहतर महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
MS Dhoni denies to reveal the success of Chennai Super kings in IPL
कमर दर्द से कराहते धोनी

उन्होंने कहा, ‘कमर की हालत पहले से बेहतर है, लेकिन विश्व कप को देखते हुए कोई जोखिम नहीं ले सकता। वह बहुत महत्वपूर्ण है।’ धोनी ने कहा कि शीर्ष स्तर पर हर खिलाड़ी किसी न किसी फिटनेस समस्या से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘इस स्तर पर ऐसी समस्यायें आती रहती है। आप पूरी तरह फिट होने का इंतजार करेंगे तो दो मैचों के बीच पांच साल का अंतर आ जाएगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed