फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni completed 5000 IPL runs with Explosive batting in Chennai hit two sixes against LSG

MS Dhoni Video: चेन्नई में दिखा धोनी का आक्रामक अंदाज, लगातार दो छक्के लगाकर हासिल किया खास कीर्तिमान

Mon, 03 Apr 2023 10:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 10:37 PM IST
सार

धोनी ने लखनऊ के खिलाफ मैच में सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया और दो छक्के लगाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए। 
 

विज्ञापन
MS Dhoni completed 5000 IPL runs with Explosive batting in Chennai hit two sixes against LSG
ms dhoni - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स का दूसरा मुकाबला टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए कई मायनों में खास रहा। धोनी ने इस मैच में सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन दो छक्के लगाकर 12 रन बनाए और आईपीएल में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए। इस मैच में वह 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर बल्लेबाजी के लिए आए। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। हालांकि, तीसरी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में वह आउट हो गए। 
विज्ञापन


मार्क वुड ने धोनी को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले धोनी ने दो छोटी गेंदों पर छक्के लगाए। पहली गेंद में उन्होंने थर्ड मैन के ऊपर से छक्का लगाया। वहीं, दूसरी गेंद को उन्होंने स्क्वॉयर लेग के ऊपर छह रन के लिए भेजा। 
विज्ञापन

 

चेन्नई की टीम चार साल बाद चेपक के मैदान पर खेल रही थी और धोनी ने दो छक्के लगाकर इस मैच को अपने लिए और फैंस के लिए भी खास बना दिया। इस मुकाबले में 12 रन बनाने के साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। धोनी आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले सातवें खिलाड़ी हैं और पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स ऐसा कर चुके हैं।

चेन्नई ने 217 रन का स्कोर बनाया
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार शुरुआत की। ऋतुराज गायकवाड़ ने 31 गेंद में 57 और डेवोन कॉन्वे ने 29 गेंद में 47 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत की। इसके बाद शिवम दुबे और रायुडू ने 27 और धोनी ने तीन गेंद में 12 रन बनाकर टीम का स्कोर 217 रन तक पहुंचाया। लखनऊ के लिए मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed