वर्ल्ड कप में धोनी को फिर याद आए युवराज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में लगातार चार जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ पूरी टीम के हौसले बुलंद है। लेकिन टीम में युवराज की जगह सुरेश्ा रैना को लेकर उठे सवालों के बीच धोनी के सब्र का बांध टूट ही गया।
रैना का विदेशी पिच में शॉर्ट गेंद न खेल पाने पर उठे सवालों के बीच धोनी ने कहा कि शार्ट पिच गेंदबाजी के खिलाफ सुरेश रैना की परेशानी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि युवराज के बाहर होने के बाद पांचवें नंबर पर रैना टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ स्मिथ की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देने के बारे में पूछने पर धोनी ने कहा, "मीडिया इसे बड़ा मुद्दा बना रही है। अन्य देशों के बल्लेबाज भी शार्ट पिच गेंदों पर आउट होते हैं। लेकिन हम ही इसे अपने दिमाग में बैठाकर रखते हैं कि रैना शार्ट गेंद पर आउट होता है इसलिए उसे शार्ट पिच गेंद फेंको। मुझे लगता है कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है।"
"जडेजा को खुद पर करना होगा भरोसा"
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम में ऑलराउंर के तौर पर शामिल किए गए रविंद्र जडेजा पर भी कहा। लंबे समय बाद चोट से उबरकर टीम में आए जडेजा बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप रहे है।
धोनी ने आलराउंडर जडेजा के बारे में कहा है कि उन्हें सुधार की जरूरत है। जडेजा बड़ी टीमों पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमश: 3, 2 और 13 रन ही बना पाए।
धोनी ने कहा कि हमें उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। हालांकि धोनी ने उन्हें यह कहकर सराहा भी कि वे प्रतिभावान हैं और उनके अंदर बड़ी क्षमता है। उन्होंने कहा, "आप भारत में तीन तिहरे शतक ऐसे ही नहीं लगा देते। उन्हें अपने आप पर भरोसा करना होगा।"