{"_id":"62c1297f99716241d12c5b79","slug":"ms-dhoni-arrives-london-ahead-of-his-41th-birthday-wife-sakshi-shared-photos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni Birthday: 41वें जन्मदिन से पहले लंदन पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी ने शेयर की तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni Birthday: 41वें जन्मदिन से पहले लंदन पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी ने शेयर की तस्वीरें
Sun, 03 Jul 2022 11:00 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:00 AM IST
सार
धोनी का जन्मदिन सात जुलाई को होता है और इससे पहले वो इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने तस्वीर शेयर कर बताया है कि वो अपने पति के साथ लंदन आ चुकी हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस बार इंग्लैंड में अपना जन्मदिन मना सकते हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है। साक्षी ने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी उनके साथ इंग्लैंड पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी यहीं अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में हैं। धोनी का जन्मदिन सात जुलाई को होता है। ऐसे में वो टीम इंडिया के साथ भी अपना जन्मदिन मना सकते हैं।
भारतीय खिलाड़ी भी फिलहाल इंग्लैंड में हैं और अधूरी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेल रहे हैं। इसके बाद सात जुलाई से टी20 सीरीज की शुरुआत होनी है। इसी दिन धोनी का जन्मदिन है। पहले टी20 मैच में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में ये खिलाड़ी भी धोनी के जन्मदिन पर शामिल हो सकते हैं। हालांकि, टीम इंडिया में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में खिलाड़ी किसी भी पार्टी में शामिल होने से बच सकते हैं।

वैद्य से इलाज कराते दिखे थे धोनी
कुछ समय पहले ही धोनी को लेकर खबर आई थी कि वो रांची में एक वैद्य से अपना इलाज करा रहे हैं। धोनी रांची से 70 किलोमीटर दूर लांपुक के जंगली इलाके में वैद्य वंदन सिंह खेरवार से इलाज करा रहे हैं। करीब एक महीने से धोनी वहां जा रहे हैं और 40 रुपये में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्हें दवा के 20 रुपये और फीस के रुप में 20 रुपये देने पड़ते हैं।
धोनी एक महीने से हर चार दिन पर वहां जाते हैं और वैद्य वंदन सिंह खेरवार से जड़ी-बूटियां लेते हैं। वैद्य वंदन सिंह के मुताबिक, धोनी के माता-पिता भी उनके यहां आ चुके हैं। जब पहली बार धोनी उनके पास गए थे तो वह उन्हें पहचान नहीं पाए थे। लोगों ने उन्हें धोनी के बारे में बताया। वैद्य वंदन सिंह के मुताबिक, कैल्शियम की कमी कारण उनके दोनों घुटनों में दर्द है। उन्हें चलने में तकलीफ होती है। वह एक आम मरीज की तरह वहां जाते हैं तो खुद से 40 रुपये देकर इलाज करवाते हैं। पिछली बार 26 जून को धोनी उनके वैद्य के पास गए थे।
धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल में खेल रहे हैं। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं।