फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni and Jiva Dhoni photo in cloth craft indian cricketer buys it from stall

MS Dhoni and Jiva Photo: तमिलनाडु के कारीगर ने कपड़े पर बनाई धोनी और जीवा की फोटो, माही ने खुद दुकान जाकर खरीदा

Sun, 05 Jun 2022 11:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 11:20 AM IST
सार

तमिलनाडु के कलाकार की कारीगरी धोनी को इतनी पसंद आई कि वो खुद अपनी और जीवा की फोटो खरीदने के लिए दुकान पर पहुंच गए। अब धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 

विज्ञापन
MS Dhoni and Jiva Dhoni photo in cloth craft indian cricketer buys it from stall
महेंद्र सिंह धोनी और जीवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब सिर्फ आईपीएल के दौरान मैदान पर नजर आते हों, लेकिन अलग-अलग वजहों से वो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और धोनी फिर से चर्चा में हैं। इस तस्वीर में धोनी अपने हाथ में कपड़े पर बना एक क्राफ्ट लिए नजर आ रहे हैं। इस क्राफ्ट में धोनी अपने हाथ में जीवा को उठाकर उनके साथ खेलते दिख रहे हैं। यह क्राफ्ट तमिलनाडु के ईरोड शहर के एक हैंडलुम कारीगर ने बनाया है। 
विज्ञापन


धोनी और जीवा के क्राफ्ट की फोटो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। धोनी के फैंस को यह कलाकारी बेहद पसंद आ रही है। धोनी खुद यह क्रॉफ्ट पहुंचने कारीगर की स्टॉल पर पहुंचे थे और उनकी सादगी भी लोगों का दिल जीत रही है। 
विज्ञापन

दर्शना जरदोश ने शेयर की तस्वीर
धोनी और जीवा का यह क्राफ्ट इतना शानदार है कि जब धोनी को इसके बारे में पता चला तो वो खुद इसे खरीदने पहुंच गए। यहां पर उन्होंने अपने हाथ में क्राफ्ट लेकर फोटो खिंचवाई। उनकी यह फोटो रेलवे और टेक्सटाइल मंत्री दर्शना जरदोश ने भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा "मिस्टर अप्पुसामी, यह एक बुनकर हैं, जो ईरोड में हैंडलुम स्टाल चलाते हैं। वह क्रिकेट के बड़े फैन हैं। उन्होंने कपड़े पर आर्टवर्क करते हुए महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी की तस्वीर बनाई। धोनी को जब यह बात पता चली, तो वो खुद ही स्टाल पर पहुंचे और तस्वीर खरीदी।" 



धोनी की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है उसमें उनके हाथ में एक सफेद रंग का कपड़ा दिखाई दे रहा है, जिसमें धोनी और जीवा की तस्वीर बनाई गई है। इसमें अंदर थाला भी लिखा हुआ है। तमिलनाडु में धोनी के फैन उन्हें इसी नाम से जानते हैं, जिसका मतलब होता है बड़ा भाई। 

आईपीएल 2023 में भी दिखेंगे धोनी
40 साल के धोनी मौजूदा समय में आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, लेकिन अब तक उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा करने का प्लान नहीं बनाया है। साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने कहा है कि वो आईपीएल 2023 में भी चेन्नई के लिए खेलते नजर आएंगे। 2021 में चेन्नई की जीत के बाद माना जा रहा था कि धोनी 2022 में आईपीएल को भी अलविदा कह देंगे, क्योंकि धोनी ने कहा था कि वो चेन्नई में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलना चाहते हैं। अब धोनी ने कहा है कि वो अगले सीजन भी खेलते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed