फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mosharraf Hossain returns for Bangladesh after eight years

खत्म हुआ लंबा इंतजार, 8 साल बाद वनडे टीम में लौटा गेंदबाज

Thu, 29 Sep 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
Mosharraf Hossain returns for Bangladesh after eight years

अगर आप को लगता है कि धाकड़ बल्लेबाज गौतम गंभीर और युवराज सिंह राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं तो गलत है, एक खिलाड़ी ने तो 8 साल बाद अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की है।

विज्ञापन


लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मुशर्रफ हुसैन ने मार्च 2008 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और उसी समय एक साथ 3 वनडे मैच खेल लिए थे, लेकिन उसके बाद कुछ उनकी बगावत रुख और कुछ कारण ऐसे रहे जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए साढ़े 8 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन


34 साल के मुशर्रफ हुसैन बांग्लादेश की टीम का हिस्सा उस समय बने जब तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की सीरीज के अंतिम मैच से हटना पड़ा। चयनकर्ताओं ने यह फैसला दूसरे मैच में मेजबान टीम की हार के बाद लिया। चोटिल होने से पहले रुबेल ने 3 ओवर डाले और 24 रन दिए थे। इस मैच में बांग्लादेश को अप्रत्याशित रूप से हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुशर्रफ पर अलग-अलग कारणों से 3 बार लगा है बैन

Mosharraf Hossain returns for Bangladesh after eight years
मुशर्रफ हुसैन (बीच में) - फोटो : BCB

मुशर्रफ हुसैन का करियर बड़ा ही नाटकीय रहा है, इन 8 सालों में उन पर 3 बार प्रतिबंध भी लगे। लेकिन उनके साथ खास बात यह रही कि जब भी खेलने का मौका उन्हें मिला उन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। मुशर्रफ ने 2008 में 26 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। भारत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नींद उड़ाने वाली विद्रोही लीग इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में शामिल होने से पहले उन्होंने 3 वनडे मैच खेले थे। 2010 में आईसीएल से जुड़ने वाले क्रिकेटरों पर लगे प्रतिबंध हटने के बाद मुशर्रफ ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

आज से 3 साल पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में फिर से शामिल किया गया था, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल सके थे।

इससे पहले 2013 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में फिक्सिंग में फंसने के कारण उन पर बैन लगा दिया गया था, बाद जांच समिति ने उन्हें निर्दोष पाया। इस बीच इस साल जून में हुए ढाका प्रीमियर लीग में भी अनुशासनहीनता के कारण एक मैच का बैन लगा दिया गया था। अगस्त में उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय सीजन के लिए बांग्लादेश की संभावित 30 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था।

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर चल रही हैं। तीसरा मैच एक अक्टूबर को मीरपुर में खेला जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed