फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Monty Panesar says England could whitewash the hosts if Ollie Pope and Tom Hartley continue their form

IND vs ENG: 2012 में भारत को धूल चटाने वाले पनेसर का बयान- घर में 0-5 से टेस्ट सीरीज हार सकती है टीम इंडिया

Tue, 30 Jan 2024 10:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 10:38 AM IST
सार

भारत ने आखिरी बार 2012 में अपने घर में कोई टेस्ट सीरीज गंवाई थी। इस सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 से जीत हासिल की थी। मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड के लिए कमाल किया था।

विज्ञापन
Monty Panesar says England could whitewash the hosts if Ollie Pope and Tom Hartley continue their form
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : Twitter

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ओली पोप और टॉम हार्टले अपना प्रदर्शन बरकरार रखते हैं को भारत को टेस्ट सीरीज में 0-5 से हार का सामना करना पड़ सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले पनेसर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ओली पोप और टॉम हार्टले ने वह खेल जारी रखा, जो उन्होंने हैदराबाद में दिखाया तो मेहमान टीम भारत का सफाया कर सकती है।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत को रोमांचक मुकाबले में 28 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे टेस्ट से पहले पनेसर ने कहा कि अगर पोप और हार्टले ने हैदराबाद में जैसा खेला, वैसा ही खेलना जारी रखा तो इंग्लैंड भारत का सफाया कर देगा। पोप ने 196 रन बनाए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जबकि हार्टले ने दूसरी पारी में सात विकेट लेकर अपनी टीम को हैदराबाद में रोमांचक जीत दिलाई।
विज्ञापन


पनेसर ने कहा “अगर ओली पोप और टॉम हार्टले इसी तरह खेलना जारी रखते हैं तो इंग्लैंड 5-0 सीरीज जीत सकता है। यह बहुत बड़ी जीत है, किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह संभव होगा। पनेसर ने कहा, हर किसी ने सोचा था कि इंग्लैंड 190 रन से पिछड़ने के बाद हार जाएगा, लेकिन ओली पोप ने शानदार पारी खेली, जो लंबे समय में देखी गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी और रोहित शर्मा को कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यह इंग्लैंड की सबसे बेहतरीन जीत में से एक थी, साथ ही यह भी कहा कि ऐसा लगता है जैसे इंग्लैंड ने विश्व कप जीत लिया है। 10 साल के अंतराल में घरेलू टेस्ट मैचों में यह भारत की चौथी हार थी। पनेसर ने कहा “यह इंग्लैंड की विदेश में अब तक हासिल की गई सबसे बेहतरीन जीत में से एक थी। इंग्लैंड में ये बड़ी खबर है। पनेसर ने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे हमने विश्व कप जीत लिया है।


इंग्लैंड 2012/13 के बाद भारतीय धरती पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने का लक्ष्य रखेगा। 2012 में एलिस्टर कुक ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई थी। इसके बाद से, इंग्लैंड ने भारत में दो टेस्ट सीरीज गंवाई हैं।  2016/17 में 0-4 से और 2020/21 में 1-3 से इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद में हार के बाद, मेजबान टीम दो फरवरी से विजाग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed