फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mominul Haque leads Bangladesh's good start against Pakistan

अब मोमिनुल ने किया पाक को परेशान, बांग्लादेश की सधी शुरुआत

Tue, 28 Apr 2015 08:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Apr 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
Mominul Haque leads Bangladesh's good start against Pakistan

पाकिस्तान को सीमित ओवरों के मुकाबले लगातार 4 मैचों में हराने के बाद बांग्लादेश ने अब टेस्ट में उसे हराने के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


3 मैचों की वनडे सीरीज 3-0 और एकमात्र टी-20 में हराकर मेजबान बांग्लादेश ने अब तक पाकिस्तान की क्रिकेट मैदान पर खूब किरकिरी कराई है।

वहीं पाकिस्तान को अपने से कहीं कमतर समझी जाने वाली टीम बांग्लादेश के हाथों लगातार हार के बाद अब टेस्ट में हार के सिलसिले को रोकने का दबाव है। उसके लिए अच्छी खबर यह भी है 5 दिनी इस मुकाबले के लिए उसके कई अनुभवी क्रिकेटर मैदान पर लौट आए हैं।
विज्ञापन


कप्तान मिस्बाह-उल-हक बतौर टेस्ट कप्तान वापस आ गए हैं। मिस्बाह ने वर्ल्ड कप से संन्यास ले लिया था और उनकी जगह पाक ने अजहर अली को वनडे टीम का नया कप्तान चुना लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का सीरीज में सूपड़ा साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हुई है और सीरीज के पहले मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने सधी शुरुआत की और दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 236 रन बना लिए हैं।

इस मैच से कुल 3 खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जिसमें मोहम्मद शाहिद और सौम्य सरकार बांग्लादेश के लिए जबकि सामी असलम पाकिस्तान के लिए अपने करियर का आगाज किया।

मोमिनुल हक का 13वें टेस्ट में 12वीं फिफ्टी

Mominul Haque leads Bangladesh's good start against Pakistan

जोरदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट सीरीज में भी लाजवाब प्रदर्शन के इरादे से उतरी बांग्लादेश ने खुलना में खेले जा रहे शुरुआती टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मोमिनुल हक (80) के शानदार प्रदर्शन से बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट पर 236 रन बनाकर अच्छी शुरुआत कर ली।

23 साल के मोमिनुल का यह महज 13वां टेस्ट मैच ही है जिसमें उन्होंने 12वीं बार 50 से ज्यादा का स्‍कोर कर डाला। हालांकि जोरदार बल्लेबाजी करने वाले मोमिनुल पहले दिन की अंतिम गेंद पर जुल्फिकार बाबर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद खेल को यहीं पर रोक दिया गया। उनके अलावा ओपनर इमारुल केयस ने 51, मोहम्मद महमूदुल्ला ने भी 49 रनों का सहयोग किया। आलराउंडर शकीब अल हसन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

शेख अबु नासिर स्टेडियम में बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने पिछले 10 टेस्ट में हॉफ सेंचुरी या उससे अधिक का स्कोर किया है। केवल 4 बल्लेबाज वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स, दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स, भारत के वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने लगातार टेस्ट मैचों में इससे ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं।

मोमिनुल ने दूसरे विकेट पर इमारुल के साथ 40, महमूदुल्ला के साथ तीसरे विकेट पर 95 और चौथे विकेट पर शाकिब के साथ 49 रन जोड़े।

पाकिस्तानी गेंदबाजों को पिच से मदद न मिलने के कारण संघर्ष करना पड़ा। तेज गेंदबाज वहाब रियाज, स्पिनर यासिर शाह, मोहम्मद हफीज और जुल्फिकार बाबर ने एक-एक विकेट लिया। मेहमान टीम के क्षेत्ररक्षकों ने कैच छोड़कर भी खराब प्रदर्शन किया। जुल्फिकार ने मोमिनुल का आसान रिटर्न कैच छोड़ दिया था जब वह 17 रन पर खेल रहे थे। यासिर ने पहले विकेट पर तमीम इकबाल (25) और इमारुल की साझेदारी को लंच से पहले तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed