फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohsin Khan father was admitted in ICU for 10 days himself out for months due to injury Now save 11 runs vs MI

Mohsin Khan: पिता 10 दिन रहे ICU में भर्ती, खुद महीनों चोट के कारण बाहर; अब LSG को अंतिम ओवर में दिलाई जीत

Wed, 17 May 2023 09:50 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित राज Updated Wed, 17 May 2023 09:50 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के 24 वर्षीय मोहसिन के लिए पिछला सीजन शानदार रहा था, लेकिन इस बार वह बाएं कंधे में चोट के कारण कई मैचों में नहीं खेल पाए। पिछले 10 महीने उनके लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं।

विज्ञापन
Mohsin Khan father was admitted in ICU for 10 days himself out for months due to injury Now save 11 runs vs MI
मोहसिन खान और उनके पिता - फोटो : IPL/BCCI/सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल का लीग चरण अब अपने अंतिम दौर में है। लीग राउंड के 70 में से 63 मैच हो चुके हैं। मंगलवार (16 मई) को 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आखिरी ओवर तक चले मैच में मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही लखनऊ ने प्लेऑफ की ओर अपने कदम बढ़ा दिए। उसके 13 मैच में 15 अंक हो गए हैं। मुंबई के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने टीम को जीत दिलाई। मोहसिन ने खुलासा किया कि उनके पिता हाल में 10 दिन तक आईसीयू में भर्ती थे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के 24 वर्षीय मोहसिन के लिए पिछला सीजन शानदार रहा था, लेकिन इस बार वह बाएं कंधे में चोट के कारण कई मैचों में नहीं खेल पाए। पिछले 10 महीने उनके लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। मोहसिन खुद लंबे समय तक चोटिल रहे। वह इस कारण पूरे घरेलू सीजन में नहीं खेल पाए। उसके बाद आईपीएल 2023 के अधिकांश मैचों से दूर रहे। फिर पिता की बीमारी ने उनकी चिंताएं बढ़ा दीं।
विज्ञापन

Mohsin Khan father was admitted in ICU for 10 days himself out for months due to injury Now save 11 runs vs MI
मोहसिन खान - फोटो : IPL/BCCI
टिम डेविड और कैमरन ग्रीन को नहीं बनाए दिए 11 रन
आईपीएल के मौजूदा सीजन में मोहसिन का यह दूसरा मैच था। आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 11 रन बनाने थे। लखनऊ के कप्तान क्रुणाल ने गेंदबाजी के लिए मोहसिन को बुलाया। उनके सामने दो विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड और कैमरन ग्रीन थे। मोहसिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों को 11 रन नहीं बनाने दिए। उन्होंने अपने शानदार यॉर्कर से टीम को जीत दिला दी।

मोहसिन ने टीम मैनजमेंट को शुक्रिया कहा
मोहसिन ने मैच के बाद कहा, ''यह एक कठिन समय था क्योंकि मैं एक साल बाद खेल रहा था। मेरे पिता को कल आईसीयू से छुट्टी मिली है। वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में थे। मैंने उनके लिए यह किया। वह देख रहे होंगे। टीम और सपोर्ट स्टाफ, गौतम गंभीर सर, विजय दहिया सर का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस मैच में मौका दिया। मैंने अपने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।" 

Mohsin Khan father was admitted in ICU for 10 days himself out for months due to injury Now save 11 runs vs MI
मोहसिन खान - फोटो : IPL/BCCI
स्कोरबोर्ड को नहीं देख रहा था: मोहसिन
अंतिम ओवर में अपनी योजना के बारे में बात करते हुए मोहसिन ने कहा, "योजना यह थी कि मैंने अभ्यास में क्या किया। यहां तक कि क्रुणाल भी मुझसे बात कर रहे थे और मैंने उन्हें वही बताया। रन-अप वही रखा। आखिरी ओवर में इसे नहीं बदला। मैं खुद को शांत करने की कोशिश कर रहा था और स्कोरबोर्ड को नहीं देख रहा था। छह गेंदों को अच्छी तरह से फेंकना चाह रहा था। विकेट पर गेंद फंस रही थी। मैंने धीमी गेंद फेंकने की कोशिश की और फिर यॉर्कर में बदल दिया। गेंद रिवर्स स्विंग भी होने लगी।''

मोहसिन का रिकॉर्ड
मोहसिन ने आईपीएल में अब तक 12 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्हें अब तक एक प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मौका मिला है और उन्होंने दो विकेट लिए हैं। लिस्ट ए में मोहसिन ने 17 मैच में 26 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed