फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया में सिलेक्ट होते ही मोहम्मद सिराज ने अपने ऑटोचालक पिता से की ये गुजारिश

Tue, 24 Oct 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 24 Oct 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
 Mohammed Siraj revealed that, he does not allow his father to drive an auto anymore
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter

टीम इंडिया में शामिल होने के बाद हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी कई ख्वाहिशों को साझा किया है। साथ ही अपने पिता से ये ना करने की गुजारिश भी है। कहते हैं ना मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में उड़ान होती है। ऐसा ही सिराज के साथ हुआ। एक गरीब परिवार का लड़का, जिसके पिता ऑटो चलाते थे और वह अब टीम इंडिया की तरफ से खेलने जा रहा है। 


 

 Mohammed Siraj revealed that, he does not allow his father to drive an auto anymore
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी-20 सीरीज मैच के लिए टीम इंडिया में सिराज को शामिल किया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सिराज ने कहा,' मैं 23 साल का हूं और मैं अब अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए सक्षम हूं। मैंने अपने पिता से कहा कि अब आपको ज्यादा काम करने की जरुरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हमने अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट किया है।'


 

 Mohammed Siraj revealed that, he does not allow his father to drive an auto anymore
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter

सिराज ने आगे कहा, 'मैं उम्मीद कर रहा था कि नेशनल टीम से मेरे पास कॉल आएगा। मगर इतना जल्दी आ जाएगा ऐसा कभी नही सोचा था। मैं बता नहीं कह सकता कि कितना खुश हूं।' उन्होंने कहा, 'जब मैंने इसके बारे में अपने माता-पिता को बताया तो वह स्पीचलेस हो गए। और इसी के साथ मेरा यह सपना साकार हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
 Mohammed Siraj revealed that, he does not allow his father to drive an auto anymore
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter

बता दें कि सिराज का जीवन काफी मुश्किल में बीता है। हालांकि सिराज के पिता ऑटो चालक हैं, लेकिन वह अपने बेटे को जिंदगी में कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने सिराज के लिए के लिए सबकुछ किया जो एक पिता की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने सिराज को किसी भी चीज की कमी नहीं खलने दी। वैसे सिराज की ख्वाहिश है कि वह अपने माता-पिता के लिए हैदराबाद के पॉश इलाकों में एक घर खरीद सके।

विज्ञापन
 Mohammed Siraj revealed that, he does not allow his father to drive an auto anymore
मोहम्मद सिराज - फोटो : Deccan Chronicle

मालूम हो कि मोहम्मद सिराज को आईपीएल के दसवें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ में खरीदा था। 23 वर्षीय सिराज ने आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन भी किया। टी-20 में उन्होंने आईपीएल को मिलाकर अब तक 16 मैचों में 26 विकेट लिए हैं। वहीं, सिराज ने अब तक 14 प्रथम श्रेणी में 53 तथा 13 लिस्ट ए क्रिकेट मैचों में 20 विकेट लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed