फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Siraj conceded most Sixes in an IPL Season Chahal and Hasaranga also in list

Mohammed Siraj: आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज हैं सिराज, चहल-हसरंगा भी लिस्ट में

Sun, 29 May 2022 11:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 29 May 2022 11:49 AM IST
सार

सिराज ने आईपीएल 2022 में 31 छक्के खाए हैं और वो किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज हैं। पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई के ड्वेन ब्रावो के नाम था, जिन्होंने 2018 में 29 छक्के खाए थे। 
 

विज्ञापन
Mohammed Siraj conceded most Sixes in an IPL Season Chahal and Hasaranga also in list
मोहम्मद सिराज - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में आरसीबी की टीम एक फिर चोकर साबित हुई और दूसरे क्वालीफायर से आगे नहीं बढ़ सकी। राजस्थान के खिलाफ हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में आरसीबी का सफर खत्म हो गया। भारत के युवा और विदेशी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर आरसीबी की टीम दूसरे क्वालीफायर तक जरूर पहुंची, लेकिन टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों ने इस सीजन निराश किया। खासकर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए यह सीजन बहुत ही निराशाजनक रहा। सिराज ने इस सीजन एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। बल्लेबाजों ने इस सीजन उनकी गेंदों पर कुल 31 छक्के लगाए और इसके साथ ही सिराज एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए। 
विज्ञापन


सिराज से पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड चेन्नई के ड्वेन ब्रावो के नाम था, जिन्होंने 2018 सीजन में 29 छक्के खाए थे। 

सिराज के लिए खराब रहा यह सीजन
आईपीएल 2022 में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इस सीजन 15 मैचों में सिराज ने 51 ओवर की गेंदबाजी की और 514 रन दिए। इस दौरान उनको सिर्फ नौ विकेट मिले, जबकि उनका इकोनॉमी रेट 10.07 का रहा। उन्होंने एक विकेट लेने के लिए लगभग 57 रन खर्च किए। वहीं, एक विकेट लेने के लिए उन्हें औसतन 34 गेंदें करनी पड़ी। 

सिराज और हसरंगा ने खाए सबसे ज्यादा छक्के 
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने के मामले में मोहम्मद सिराज के बाद उनके साथी खिलाड़ी वनिंदु हसरंगा का नाम आता है। वहीं, ड्वेन ब्रावो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। चहल का नाम इस सूची में दो बार है। उन्होंने 2015 में 28 छक्के खाए थे, जबकि इस सीजन 27 छक्के खा चुके हैं। खास बात यह है कि इस सूची में शामिल पांच में तीन गेंदबाजों ने इसी सीजन सबसे ज्यादा छक्के खाए हैं। आईपीएल इतिहास में पहली बार दो गेंदबाजों ने एक सीजन में 30 या उससे ज्यादा छक्के खाए हैं। 

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज
गेंदबाज छक्के खाए साल
मोहम्मद सिराज 31 2022
वनिंदु हसरंगा 30 2022
ड्वेन ब्रावो 29 2018
युजवेन्द्र चहल  28 2015
युजवेन्द्र चहल 27 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed