{"_id":"5aa7a4b04f1c1bbf758b528f","slug":"mohammed-shami-s-wife-hasin-jahan-attack-on-media-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शमी की पत्नी ने पत्रकार पर किया अटैक, पूछा गया था ऐसा सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद शमी की पत्नी ने पत्रकार पर किया अटैक, पूछा गया था ऐसा सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
hasin jahan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता में पत्रकारों की एक टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शमी पर बातचीत करते हुए मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की और उनका कैमरा तोड़ डाला।
विज्ञापन
बता दें कि मोहम्मद शमी के बारे में बातचीत करने के लिए पत्रकारों की एक टीम उनकी पत्नी से मिलने कोलकाता के सेंट स्टीफन स्कूल पहुंच थी। इसी बीच वह एक सवाल पर भड़ गई और मीडियाकर्मियों का कैमरा तोड़ डाला। इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गईं।
विज्ञापन
बता दें कि हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर कई तरह के संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पिछले मंगलवार को अपने फेसबुक स्टेटस पर शमी की व्हॉट्सएप चैटिंग के कुछ स्क्रीन शॉट भी शेयर किए थे।
विज्ञापन
इस दौरान हसीन ने शमी के साथ संबंध बनाने वाली कई लड़कियों के नाम और फोन नंबर भी फेसबुक पर शेयर किए थे। इतना ही नहीं हसीन ने अपने पति पर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगाया था। हालांकि इन आरोपों के बाद टीम इंडिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शमी के बचाव में आगे भी आए थे।