फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami angry at Pakistani players after the World Cup says they Can not digest my success

Mohammed Shami: 'मेरी सफलता को पचा नहीं पा रहें', विश्व कप के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भड़के मोहम्मद शमी

Wed, 22 Nov 2023 03:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 22 Nov 2023 03:54 PM IST
सार

शमी को शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा था। शार्दुल ठाकुर को तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने के कारण प्लेइंग-11 में जगह मिली। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जब हार्दिक चोटिल हो गए तब टीम संयोजन में बदलाव हुआ और शमी को शार्दुल की जगह शामिल किया गया। हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को खेलने का मौका मिला।

विज्ञापन
Mohammed Shami angry at Pakistani players after the World Cup says they Can not digest my success
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम भले ही विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई, लेकिन उसने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। टीम इंडिया ने फाइनल को छोड़कर पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और लगातार 10 मैच जीते। भारतीय खिलाड़ियों का वर्चस्व आईसीसी द्वारा चुनी गई टूर्नामेंट की बेस्ट टीम में भी देखने का मिला। 11 में से छह खिलाड़ी भारत के चुने गए। विराट कोहली ने 11 पारियों में 765 रन लिए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। वहीं, मोहम्मद शमी ने सात मैचों में 24 विकेट लिए। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे। शमी की सफलता पर देशवासी झुमते नजर आए। वहीं, पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की।
विज्ञापन


शमी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उनकी सफलता को नहीं पचा पा रहे हैं। शमी को शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा था। शार्दुल ठाकुर को तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने के कारण प्लेइंग-11 में जगह मिली। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जब हार्दिक चोटिल हो गए तब टीम संयोजन में बदलाव हुआ और शमी को शार्दुल की जगह शामिल किया गया। हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन


हसन रजा पर बरसे शमी
शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में पांच विकेट लिए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। शमी ने इंग्लैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका का बहुत बुरा हाल किया। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने एक बेतुका बयान दिया। उन्होंने कहा कि आईसीसी शायद भारतीय तेज गेंदबाजों को अलग-अलग गेंदें दे रही है और इसलिए वे इतना मूवमेंट हासिल करने में सक्षम हैं। शमी इस बात पर ध्यान देने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर थे। उन्होंने साजिश की थ्योरी की आलोचना करते हुए एक इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। अब विश्व कप खत्म होने के बाद एक पॉडकास्ट में उन्होंने हसन रजा सहित उन पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आलोचना की, जिन्होंने टीम इंडिया पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमी ने कहा, "मुझे पता है कि सच बोलते समय मैं कड़वा हो सकता हूं लेकिन अगर इन सबके बाद भी मैं अपना मुंह नहीं खोलूंगा तो यह सही नहीं होगा। मैं किसी से ईर्ष्या नहीं करता। यदि आप दूसरों की सफलता का आनंद लेना शुरू कर देते हैं तो आप एक बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं। मैं विश्व कप की शुरुआत में नहीं खेल रहा था। जब खेल रहा था तब पांच, चार विकेट या फिर पांच विकेट लिए। कुछ पाकिस्तान के खिलाड़ियों को ये बात हजम नहीं हो रही तो मैं क्या करूं?''

शमी ने आगे कहा, ''उनके दिमाग में यह बात बैठी है कि हमारी टीम (पाकिस्तान) बेहतर है। भाई बेस्ट वो होता है जो समय पर सही प्रदर्शन करे। आप बिना किसी कारण के विवाद पैदा कर रहे हैं कि तुम्हें गेंद कुछ और रंग मिल रही है...किसी और कंपनी की मिल रही है...सुधर जाओ यार।'' 


वसीम अकरम का दिया उदाहरण
शमी ने यह भी कहा कि दिग्गज वसीम अकरम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदों के चयन की प्रक्रिया को समझाया लेकिन इसके बावजूद कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने ऐसा कहा। वसीम अकरम ने बताया था कि गेंद कैसे चुनी जाती है। कैसे चौथा अंपायर फील्डिंग टीम के पास एक बॉक्स लाता है लेकिन उसके बावजूद आप यह सब कहते हैं? अगर आपने कभी मैच नहीं खेला है तो यह समझ में आता है, लेकिन जब एक पूर्व खिलाड़ी ऐसा कहता है तो लोग हंसने के अलावा कुछ और करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed