Video: कभी रन आउट की धमकी तो कभी फीते बांधने को लेकर लड़ाई; विश्व कप मैच में नबी और बाबर ने जमकर की मस्ती
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मैच में मोहम्मद नबी और बाबर आजम की दोस्ती देखने को मिली। पहले नबी ने बाबर को रन आउट करने की धमकी दी फिर बाबर ने नबी को जूते के फीते बांधने से रोक दिया।
विस्तार
क्रिकेट विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान एक बार फिर नॉन स्ट्राइक पर बल्लेबाज को रन आउट करने के मामले पर बहस छिड़ गई। इस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने गेंद फेंकने से पहले बाबर आजम को क्रीज छोड़ने के खिलाफ चेतावनी देने के लिए बीच में ही रोक दिया। अफगानिस्तान के क्रिकेटर ने गिल्लियां नहीं बिखेंरीं, लेकिन उन्होंने अगली गेंद फेंकने से पहले बाबर को चेतावनी दी।
Moment when Muhammad Nabi warning Babar Azam to stay in crease.#PAKvsAFG
विज्ञापन विज्ञापन
pic.twitter.com/lLeDZhGi6L — World Cup 🏏 (@WorldCup23_) October 23, 2023
इसी मैच में बल्लेबाजी के दौरान बाबर आजम के जूते के फीते खुल गए। आमतौर पर फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी बल्लेबाज के फीते बांध देते हैं। क्योंकि, बल्लेबाज को ग्लव्स के साथ फीते बांधने में परेशानी आती है। जब बाबर के फीते खुले तो मोहम्मद नबी ने उन्हें बांधने की पेशकश की। हालांकि, बाबर ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। उन्होंने खुद अपने ग्लव्स निकाले और जूते के फीते बांध लिए। नबी उम्र में बाबर से काफी बड़े हैं, ऐसे में बाबर ने उनसे अपने जूते के फीते नहीं बंधवाए।
#PAKvsAFG
— Muhammad Shakeel (@shaquile_shak) October 23, 2023
What a Moment of Respect by KING @babarazam258 That he didn't let Muhammad Nabi to tie his Laces because he is Afg Senior Player Love u Skipper❤❤#Pakistan #PakistanCricket #BabarAzam𓃵 #ViratKohli #ViratKohli #فلسطين_الان #غزة_تستغيث #اعصار_تيج #Palestine #GazaCity pic.twitter.com/upQPP00ogA
सोशल मीडिया पर बाबर के इस फैसले की जमकर तारीफ हुई। फैंस ने कहा कि बाबर का सीनियर खिलाड़ी के प्रति सम्मान काफी अच्छा है।