फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad kaif says virat kohli century is most faster then ED raid

'...तो क्या वाकई ED के छापों से तेज है विराट के शतक की रफ्तार'

Sun, 18 Feb 2018 08:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
Mohammad kaif says virat kohli century is most faster then ED raid
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कप्तान विराट कोहली की जितनी तारीफ नहीं की, उससे कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। दरअसल, हुआ यूं कि टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार को सेंचुरियन में खेले गए 6 वन-डे मैचों की सीरीज के आखिरी व अंतिम मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 96 गेंदों में 19 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 129 रन नाबाद पारी खेली थी। 

विज्ञापन


कोहली के शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने चौथे वन-डे जीत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली। इस सीरीज मे कोहली ने कई रिकॉर्ड बनाए। इस सीरीज के आखिरी मैच में कोहली ने अपने वन-डे इंटरनेशनल करियर का 35वां शतक लगाया। इसके अलावा उन्होंने इस पूरे वन-डे सीरीज में कुल 558 रन बनाए। 
विज्ञापन


विराट के शतक लगाने के बाद मोहम्मद कैफ ने कोहली की तारीफ करते हुए एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसपर वह ट्रोल हो गए। ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'ईडी के छापों से भी तेज है कोहली के शतक करने की गति, बस अराम से बैठो और क्रिकेटरों की कई जेनरेशन में कभी एक बार एक क्रिकेटर की तारीफ करो।' उनके इस ट्वीट के बाद फैन्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया और वह ट्रोल हो गए। आइये जानते फैन्स ने क्या कहाः-

विज्ञापन
विज्ञापन

Mohammad kaif says virat kohli century is most faster then ED raid
Mohammad Kaif - फोटो : PTI

एक यूजर ने लिखा, 'क्या बात हैं मोहम्मद भाई , कही पे निगाहें कही पे निशाना।'
 




एक यूजर ने लिखा, 'हम अबदुल हामिद और कलाम को पूजते हैं कभी-कभी लगता था कि मैं गलत करता हूँ लेकिन आप को समझने के बाद लगता है मैं सही हूँ।'
 


एक यूजर ने लिखा, 'ये ट्वीट करने वाला इंसान भी काफी लाजवाब है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed