{"_id":"5c4387a4bdec2205dc400edf","slug":"mohammad-hafeez-star-performance-helps-pakistan-win-first-odi-against-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमला के शतक पर भारी पड़ी हफीज की फिफ्टी, पाक ने पहला वन-डे 5 विकेट से जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अमला के शतक पर भारी पड़ी हफीज की फिफ्टी, पाक ने पहला वन-डे 5 विकेट से जीता
Sun, 20 Jan 2019 01:55 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमाम उल हक (86) और मोहम्मद हफीज (71*) की दमदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को पांच मैचों की सीरीज के पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से मात दी। पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
हाशिम अमला (108*) और रैसी वेन डर डसन (93) की बेहतरीन पारियों की बदौलत प्रोटियाज टीम ने निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट खोकर 266 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने पांच गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज को मैच विजयी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान की टीम ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को डरबन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को अमला और रेयान हेनड्रिक्स (45) ने 82 रन की साझेदारी करते हुए अच्छी शुरुआत कराई। शादाब खान ने पारी के 18वें ओवर में हेनड्रिक्स को हसन अली के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को पहला झटका दिया।
इसके बाद अमला ने डसन के साथ मिलकर पाक गेंदबाजों की जमकर खबर ली और दूसरे विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की। हसन अली ने शोएब मलिक के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। डसन ने 101 गेंदों में 6 छक्के और तीन चौके की मदद से 93 रन बनाए।
अमला 120 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाकर नाबाद रहे। पाक की तरफ से हसन अली और हसन अली ने दो-दो विकेट लिए:
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को फखर जमान (26) और इमाम उल हक (86)
ने 45 रन की साझेदारी करके मजबूत शुरुआत दिलाई। ओलिवर ने जमान और हक को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा बाबर आजम और मोहम्मद हफीज ने भी उम्दा पारियां खेली।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से डुआने ओलिवर को सर्वाधिक दो विकेट मिले। इसके अलावा फेहलुकवायो, इमरान ताहिर और रेयान हेनड्रिक्स को एक-एपॅक सफलता मिली।