{"_id":"6319faaf17aac83512136c4e","slug":"mohammad-amir-of-pakistan-shared-a-picture-with-preity-zinta-said-my-favorite-actress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Preity Zinta-Amir: पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने प्रीति जिंटा के साथ शेयर की तस्वीर, पसंदीदा अभिनेत्री बताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Preity Zinta-Amir: पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने प्रीति जिंटा के साथ शेयर की तस्वीर, पसंदीदा अभिनेत्री बताया
Thu, 08 Sep 2022 07:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:53 PM IST
सार
आमिर इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग में जमैका तलवाहा टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दरअसल, प्रीति आईपीएल में पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की सह-मालकिन हैं। इसके साथ ही वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स की सह-मालकिन भी हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर और प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर बॉलीवुड फिल्मों के प्रशंसक हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद ही एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये किया है। आमिर ने भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में 30 साल के आमिर प्रीति के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो के कैप्शन में आमिर ने लिखा- बॉलीवुड की मेरी ऑलटाइम फेवरेट प्रीति जिंटा। आमिर इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग में जमैका तलवाहा टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दरअसल, प्रीति आईपीएल में पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की सह-मालकिन हैं। इसके साथ ही वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स की सह-मालकिन भी हैं।
my all time favourite from bollywood @realpreityzinta pic.twitter.com/vwLG0Ga4gE
— Mohammad Amir (@iamamirofficial) September 8, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को ग्रोस आइलेट में जमैका तलवाहा और सेंट लूसिया के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान वह स्टेडियम में मौजूद थीं। इस मैच में सेंट लूसिया ने जमैका को दो विकेट से हराया था। 164 रन के लक्ष्य को प्रीति की टीम ने एक गेंद रहते हासिल कर लिया था।
जमैका की ओर से आमिर ने चार में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने निरोशन डिकवेला, फाफ डुप्लेसिस और रोशन प्राइमस को पवेलियन भेजा। वहीं, सेंट लूसिया की ओर से जॉनसन चार्ल्स ने 62 रन की पारी खेली। जमैका की ओर से रेमन रीफर ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए थे। इसकी बदौलत जमैका तलवाहा ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 163 रन बनाए थे। आमिर ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी-20 खेले और कुल मिलाकर 259 विकेट लिए।