फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Amir Chose his three favourite batsmen and bowlers, virat kohli and babar azam included

Mohammad Amir: मोहम्मद आमिर ने बताया कौन हैं उनके पसंदीदा बल्लेबाज, कोहली-बाबर के साथ गिल का लिया नाम

Tue, 27 Jun 2023 05:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 05:09 PM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेले जाएंगे। सभी आलोचनाओं के बावजूद रोहित शर्मा ही भारत का नेतृत्व करेंगे और टेस्ट में अजिंक्य रहाणे उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। 

विज्ञापन
Mohammad Amir Chose his three favourite batsmen and bowlers, virat kohli and babar azam included
मोहम्मद आमिर - फोटो : twitter

विस्तार

आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। भारत का विश्व कप का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ अक्तूबर को खेला जाएगा। वहीं, भारत बनाम पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद में 15 अक्तूबर को खेला जाएगा। इसी बीच जहां ऐसा माना जाता है कि मैदान पर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में काफी अनबन रहती है, वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने मोहम्मद आमिर ने एक वीडियो में बताया है कि विराट कोहली, बाबर आजम उनके तीन पसंदीदा बल्लेबाजों में से हैं और हैरान करने वाली बात है कि तीसरा नाम उन्होंने उभरते युवा खिलाड़ी शुभमन गिल का लिया।
विज्ञापन


आमिर ने कहा "विराट कोहली की बल्लेबाजी मुझे पसंद है, टी20 के अलावा बाबर भी टेस्ट और वनडे में पसंद हैं। आखिर में.. शुभमन गिल..मुझे लगता है वह आने वाले समय में भारत के लिए काफी अच्छा करेंगे, अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करेंगे। अगर गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट मेरी पहली पसंद होंगे, फिर नसीम शाह। मुझे लगता है यह दोनों संपूर्ण गेंदबाज हैं, किसी भी प्रारुप के लिए। तीसरे होंगे मिचेल स्टार्क।"
विज्ञापन


विश्व कप में मोहम्मद आमिर के तीनों पसंदीदा बल्लेबाज एक्शन में होंगे। विराट कोहली और शुभमन गिल मेजबान भारत के लिए शीर्ष क्रम में खेलेंगे, जबकि बाबर आजम पाकिस्तान की बल्लेबाजी के सबसे अहम पहलू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेले जाएंगे। सभी आलोचनाओं के बावजूद रोहित शर्मा ही भारत का नेतृत्व करेंगे और टेस्ट में अजिंक्य रहाणे उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि - आगे चलकर ऐसे तीन खिलाड़ी हैं जो कप्तान रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं। गावस्कर के मुताबिक शुभमन गिल और अक्षर पटेल वह खिलाड़ी है, क्योंकि हर मैच में दोनों और बेहतर होते जा रहे हैं। अगर हम अक्षर को यह शुभमन को अभी से उपकप्तान की जिम्मेदारियां देते हैं तो उन्हें उस कला को सीखने में मदद मिलेगी। किसी और की बात करुं तो शायद ईशान किशन, एक बार वह टीम में अपनी जगह पक्की कर लें, तो उनमें भी यह काबिलियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed