असगर ने की धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की टीम ने मोहम्मद नबी के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में 45 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला भी अपने नाम कर ली और 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उसे दूसरे ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में बड़ा झटका लगा। लेकिन इसके बाद उस्मान गनी (49) और करीम जनत (53) ने मिलकर टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की मजबूत साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा मोहम्मद नबी ने तूफानी बल्लेबाजी की और 15 गेंदों में 40 रन बनाए और टीम के स्कोर को 193 रन पर ले गए।
Another terrific all-round performance from @MohammadNabi007, complimented with terrific batting from Usman Ghani & Karim Janat ensured Afghanistan beat @ZimCricketv in the 2nd T20I of #AbuDhabiSunshineSeries and take an unassailable lead of 2-0. More: https://t.co/K1YqH9HnCV pic.twitter.com/BZDXQRXiYd
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) March 19, 2021विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम कुछ प्रदर्शन नहीं कर पाई और 17.1 ओवर में 148 रन पर ही सिमट गई। जिम्बाब्वे की तरफ से रयान बुर्ल ने सर्वाधिक 40 रन बनाए और टीम की तरफ से अकेले संघर्ष किया। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने सर्वाधिक तीन, मोहम्माब नबी और नवीन उल-हक ने दो-दो विकेट चटकाए।
असगर ने की धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच जीतने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। धोनी के नाम 72 मैचों में 41 जीत दर्ज है, जबकि अफगान ने 51 मैचों में ही 41 जीत दर्ज की। धोनी की कप्तानी में भारत को 28 हार मिली थी, जबकि अफगान की कप्तानी में टीम को सिर्फ 9 हार मिली है।