{"_id":"591efa094f1c1bd91af22a1f","slug":"mivskkr-live-ipl-2017-qualifier-2-mumbai-indians-vs-kolkata-knight-riders-in-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"MIvsKKR LIVE: कोलकाता को 6 विकेट से मात देकर, चौथी बार फाइनल में पहुंची मुंबई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MIvsKKR LIVE: कोलकाता को 6 विकेट से मात देकर, चौथी बार फाइनल में पहुंची मुंबई
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 20 May 2017 06:35 AM IST
विज्ञापन
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : ipl official web
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई इंडियन्स ने बंगलूरु में खेले गए आईपीएल 10 के दूसके क्वालीफायर में कोलकाता को 6 विकेट से मात देकर चौथी बार आईपीएल के फाइनल में जगह पक्की कर ली। कोलकाता द्वारा जीत के लिए दिए 108 रन के लक्ष्य को मुंबई ने 5.3 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई की जीत के हीरो गेंदबाजी में कर्ण शर्मा रहे तो बल्लेबाजी में क्रुणाल पांड्या। क्रुणाल पांड्या ने रोहित शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर मुंबई की जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन
SCORECARD
जीत के लिए 108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए पारी की शुरुआत लिंडल सिमंस और पार्थिव पटेल ने की। पहले ओवर में दोनों ने 11 रन जोड़े लेकिन दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लिंडल पियूष की गेंद पर गच्चा खा गए।वह केवल 3 रन बना सके। तीसरे ओवर में उमेश यादव की गेंद पर पार्थिव ने लगातार दो चौके जड़े। लेकिन इसके बाद एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेती हुई विकेट कीपर के हाथों में चली गई। पार्थिव 14 रन बना सके। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और अंबाती रायडू ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन पारी के छठे ओवर में रायडू पियूष की एक गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। रायडू के बल्ले से केवल 6 रन निकले। चौथे विकेट के लिए रोहित और क्रुणाल के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। मैच को जल्दी खत्म करने की कोशिश में रोहित शर्मा बाउंड्री पर कैच हो गए। कुल्टर नाइल की गेंद पर राजपूत ने उनका कैच लपक लिया। रोहित ने 28 रन बनाए।मुंबई 14.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंच गई। अंत में क्रुणाल पांड्या 30 गेंद में 45 रन बनाकर और पोलार्ड 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
मुंबई ने बैंगलोर में खेले जा रहे आईपीएल 10 के दूसरे क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत करने क्रिस लिन और सुनील नरेन की जोड़ी उतरी। पहले ओवर में इस जोड़ी ने 3 रन जोड़े। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने क्रिस लिन को चलता कर दिया। लिन 4 रन बनाकर पोलार्ड को कैच दे बैठे। इसके बाद गंभीर के साथ नरेन ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की। लेकिन 5 वें ओवर कर्ण शर्मा की गेंद पर वह गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रॉबिन उथप्पा बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उथप्पा केवल 1 रन बना सके। सातवें ओवर में कर्ण शर्मा ने लगातार दो गेंद पर कोलकाता को दो झटके दिए। पहले कर्ण की गेंद पर गंभीर 12 रन बनाकर चलते बने। गंभीर कर्ण की गेंद पर हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर कैच दे बैठे। इसके बाद अगली ही गेंद पर कर्ण ने कोलिन डि ग्रैंडहोम को चलता कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
31 पर पांच विकेट गंवाने के बाद कोलकाता की पारी को सूर्यकुमार यादव और ईशांत जग्गी ने संभाला। दोनो के बीच छठे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई। 15 वें ओवर में इस साझेदारी को तोड़ने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार गेंद फिर कर्ण शर्मा के हाथों में थमा दी। शर्मा ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और ईशांत जग्गी को 28 के स्कोर पर बाउंड्री पर जॉनसन के हाथों कैच करा दिया। 17वें ओवर में मिचेल जॉनसन ने कोलकाता को दोहरे झटके दिए पहले उन्होंने पियूष चावला को आउट किया इसके बाद कोल्टर नाइल को भी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद एक छोर थामे सूर्यकुमार यादव भी 18वें ओवर में बुमराह की गेंद पर आउट हो गए। मलिंगा ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लपका वह 31 रन बना सके। कोलकाता की पारी 7 गेंद शेष रहते महज 107 रन पर ढेर हो गई।
मुंबई की ओर से कर्ण शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मिचेल जॉनसन को 2 और लसिथ मलिंगा को 1 विकेट हासिल हुआ।
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की लीग दौर में मुंबई इंडियंस से दो बार पराजित हुई थी। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच तीसरी भिड़ंत शुक्रवार को क्वालीफायर-2 में होने जा रही है। इसमें अगर केकेआर हार गई तो इस सत्र में उसका सफर खत्म हो जाएगा और अगर जीत गई तो न केवल पिछली पराजयों का हिसाब बराबर होगा बल्कि फाइनल में प्रवेश भी मिल जाएगा। वैसे आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा भारी है जिसका केकेआर के खिलाफ 15-5 का रिकॉर्ड है। साल 2015 से अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 5 बार मुंबई और केकेआर 1 बार विजयी रही है। ऐसे में आंकड़े मुंबई के पक्ष में हैं।
मुंबई ने पिछले महीने वानखेड़े स्टेडियम में एक गेंद शेष रहते केकेआर को चार विकेट से पराजित किया था। जब टीम को 24 गेंदों पर 60 रन की जरूरत थी तब हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों पर 29 रन की आतिशी पारी खेली थी। उसके बाद मुंबई ने ईडन गार्डन में केकेआर को उसके घरेलू मैदान में नौ रन से पराजित किया था।
कोलकाता: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, ईशांत जग्गी, सूर्य कुमार यादव, पियूष चावला, उमेश यादव, अंकित राजपूत, नाथन कुल्टर नाइल, कोलिन डि ग्रैंडहोम
मुंबई: लिंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, मिचेल जॉनसन, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा