{"_id":"27f2b8e4-4add-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mithali-raj-top-10-in-icc-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी रैंकिंग: टॉप-10 में मिताली राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी रैंकिंग: टॉप-10 में मिताली राज
दुबई/एजेंसी
Updated Fri, 21 Dec 2012 01:10 AM IST
विज्ञापन
आईसीसी की महिला क्रिकेटरों की ताजा वन-डे रैंकिंग में भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज शीर्ष दस में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। मिताली टॉप-10 खिलाड़ियों में अकेली भारतीय हैं जबकि हरप्रीत कौर 11वें स्थान पर फिसल गईं। भारत की झूलन गोस्वामी गेंदबाजी में तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। झूलन के साथ गेंदबाजी में गौहर सुल्तान भी टॉप-10 में शामिल हैं। गौहर एक पायदान की बढ़त से आठवें स्थान पर पहुंच गईं। अमिता शर्मा आलराउंडर रैंकिंग में अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन