{"_id":"60b456568ebc3e7fec2cce3d","slug":"mithali-raj-says-when-someone-plays-for-the-country-personal-likes-or-dislikes-dont-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली राज ने कहा: जब कोई देश के लिए खेलता है तो निजी पसंद या नापसंद मायने नहीं रखती ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली राज ने कहा: जब कोई देश के लिए खेलता है तो निजी पसंद या नापसंद मायने नहीं रखती
Mon, 31 May 2021 08:51 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 31 May 2021 08:51 AM IST
सार
मिताली ने कहा कि वह और मुख्य कोच रमेश पवार टीम को आगे ले जाने के लिए कड़वे अतीत को भूल चुके हैं। मिताली एंड कंपनी वर्तमान में इंग्लैंड दौरे से पहले मुंबई में एकांतवास में है। बता दें कि भारतीय महिला टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए रावान होगी।
विज्ञापन
मिताली राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की टेस्ट और एकदिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज ने रविवार को कहा कि जब कोई देश के लिए खेल रहा होता है तो व्यक्तिगत पसंद या नापसंद मायने नहीं रखती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह और मुख्य कोच रमेश पवार टीम को आगे ले जाने के लिए कड़वे अतीत को भूल चुके हैं। मिताली एंड कंपनी वर्तमान में इंग्लैंड दौरे से पहले मुंबई में एकांतवास में है। इंग्लैंड दौरे से अगले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में एकदिवसीय विश्वकप के लिए टीम की तैयारियों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस दौरे पर टीम को सात साल में पहला टेस्ट भी खेलना है। यह मुख्य कोच के रूप में पवार का पहला दौरा होगा। भारत के पूर्व स्पिनर ने 2018 विश्व टी 20 में भारत की सेमीफाइनल हार के बाद बर्खास्त होने के बाद एक बार फिर कोच बनाए गए हैं। मिताली को विवादास्पद तरीके से उस मैच से बाहर रखा गया था और दोनों के बीच रिश्तों में कड़वाहट आई थी।
विज्ञापन