फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mithali Raj equals Sachin Tendulkar unique ODI record smashes half century vs South Africa also

मिताली राज ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक भी ठोका

Sun, 07 Mar 2021 01:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 07 Mar 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Mithali Raj equals Sachin Tendulkar unique ODI record smashes half century vs South Africa also
मिताली राज और सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
    विज्ञापन
  •  

भारतीय टीम कोविड-19 महामारी के कारण पिछले 12 महीनों में अपना पहला मैच खेल रही है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जारी पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका के सामने 178 रन की आसान चुनौती है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिलाएं निर्धारित 50 ओवर में महज 177/9 रन ही बना पाई। भारत का स्कोर एक समय चार विकेट पर 154 रन था जो जल्द ही आठ विकेट पर 160 रन हो गया। भारत के लिए कप्तान मिताली कौर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मिताली राज ने 'क्रिकेट के भगवान' कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मिताली आज अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का चौथा दशक खेल रही है। 1999 से एकदिवसीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाली मिताली ने हर दशक में क्रिकेट खेला है। इस तरह उनका करियर 21 साल 254 दिन का हो गया। सबसे लंबे वन-डे करियर के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या को उन्होंने पछाडा़ हालांकि सचिन तेंदुलकर अब भी सबसे आगे हैं। जिनका करियर 22 साल 91 दिन लंबा रहा था।



भारत ने स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (20 गेंदों पर 14 रन) सहित तीन विकेट 40 रन के अंदर गंवा दिए, जिसके बाद मिताली (85 गेंदों पर 50) और हरमनप्रीत (41 गेंदों पर 40) ने पारी का संवारने की कोशिश की। अपना 100वां वन-डे खेल रहे हरमनप्रीत ने आक्रामक रवैया अपनाया तथा कुछ अच्छे शॉट खेले। उनकी पारी हालांकि लंबी नहीं खिची। उन्होंने लॉग ऑफ पर कैच देने से पहले छह चौके लगाए।

मिताली को क्रीज पर पांव जमाने में थोड़ा समय लगा लेकिन उन्होंने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने बाद में दीप्ति शर्मा (46 गेंदों पर 26) के साथ पांचवें विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की। मिताली के फुलटॉस पर आउट होने के बाद भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। भारतीय कप्तान की पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने 10 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिये। स्पिनर नोनकुललेको मलाबा ने 41 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed